फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways employees leaves canceled due to chhath diwali relief to passengers Anand Vihar-Bhagalpur special train will run from tomorrow in varanasi

वाराणसी: दीपावली और छठ पर रोडवेज देगा यात्रियों को राहत, कल से चलेगी आनंद विहार-भागलपुर विशेष ट्रेन

Thu, 28 Oct 2021 09:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees leaves canceled due to chhath diwali relief to passengers Anand Vihar-Bhagalpur special train will run from tomorrow in varanasi
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

दीपावली और छठ पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए रोडवेज ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल छठ और दीपावली पर रोडवेज पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। दो से 11 नवंबर तक कर्मचारियों को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। लखनऊ मुख्यालय से बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक के पास आदेश भी पहुंच गया।

विज्ञापन


बनारस रोडवेज पर दीपावली और छठ के दौरान सबसे अधिक दबाव रहता है। बनारस से गाजीपुर, इलाहाबाद, मऊ, गोरखपुर, जौनपुर, शाहगंज, लखनऊ, बरेली, बलिया, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली के लिए बसों का संचालन किया जाता है। ट्रेनों का संचालन कम होने के कारण बसों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


निगम की ओर से रोडवेज और कार्यशाला में काम करने वाले कर्मियों की छुट्टी दो से 11 नवंबर तक विशेष प्रभाव से रद्द कर दी गई है। साथ ही चालकों और परिचालकों सहित सभी कर्मियों को इस दौरान काम करने के लिए अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों के दबाव को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां दो से 11 नवंबर तक निरस्त की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से चलेगी आनंद विहार-भागलपुर विशेष ट्रेन

दीपावली और छठ पर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार और भागलपुर के बीच त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01694 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर शुक्रवार से आनंद विहार से दोपहर दो बजे चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01693 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल 30 अक्तूबर शाम छह बजे भागलपुर से चलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी कैंट, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए बक्सर के रास्ते सुल्तानगंज पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed