{"_id":"5a30d6044f1c1bb34a8b5d64","slug":"roadways-bus-and-truck-collapse-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
सतहरिया के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस जौनपुर जिले में सतहरिया के पास सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गई। इसमें ट्रक चालक और बस सवार एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार रात साढ़े 10 बजे की है ।
इलाहाबाद से सवारी लेकर साढ़े सात बजे जनरथ बस गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। सतहरिया के पास भारत कंपनी का गैस सिलेंडर लाद कर जौनपुर जा रहा ट्रक खड़ा था। ट्रक का ड्राइवर नीचे उतरकर टायर में फंसी गिट्टियां निकाल रहा था।
इसी बीच जनरथ बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ट्रक चालक रामसेवक (35) निवासी देवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बस सवार अखिलेश पाठक (42) निवासी गोरखपुर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
बस सवार जफरूल अंसारी (50), सुरेश पांडेय (40), देवेश पांडेय (42), शशिकांत (38), धरमवीर पटेल (45) सभी निवासी गोरखपुर और जैद अतहर (25), प्रेम (55), बेचू लाल (58) सभी निवासी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर रेफर किया गया है।