फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roads will be free from collapse

भरोसा नहीं हो रहा, गड्ढा मुक्त हो जाएंगी सड़कें

Wed, 12 Apr 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 12 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
 Roads will be free from collapse
वाराणसी की कई सड़कें खस्ताहाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी तय तिथि तक काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि शहर में महकमे के कामकाज का रिकार्ड देखें तो सड़कों के गड्ढा मुक्त होने की संभावना सिरे चढ़ते नहीं दिखती है। पूर्व में भी मंत्रियों से लेकर अधिकारियों ने कई बार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की अंतिम तिथि दी थी लेकिन हर बार विभाग किसी न किसी बहाने पल्ला झाड़ता रहा है।
विज्ञापन

गोल गडडा, लोहता, फुलवरिया, चौका घाट, बौलिया समेत कई सड़कें खस्ताहाल हैं। इन सड़कों को 2016 में नवंबर माह में पूरा करना था। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। चौका घाट से राज घाट पर पर सीवर लाइन की पाइप डालने के काम का बहाना बताकर विभाग लंबे समय से इसे दुरुस्त नहीं करा पाया। इसी प्रकार लोहता और फुलवरिया की सड़कों को चौड़ीकरण के आड़ में काम नहीं किया। जिलेे में पीडब्ल्यूडी की 2347 किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें जर्जर हो चुकीं 115 किलोमीटर सड़कें नए सिरे से बनाई जाएगी। इसके लिए 18.34 करोड़ का प्रस्ताव विभाग ने तैयार कर लिया है। बाकी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रस्ताव लेकर अधिकारी लखनऊ गए थे जहां सड़कों की मरम्‍मत को लेकर पर चर्चा हुई और दिशा-निर्देश्‍ा दिए गए।
विज्ञापन



सड़कों की मरम्मत का काम 15 अप्रैल से युद्धस्तर पर शुरू होगा। लखनऊ की बैठक से लौटने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि योगी सरकार की मंशा है कि 15 जून तक सभी सड़कें दुरुस्त करा ली जाएं। इस पर खर्च होने वाली धनराशि जल्द से जल्द संबंधित जिलों को मिल जाएगी। बैठक में टेंडर की प्रक्रिया तेज कर गुणवत्तायुक्त काम कराने पर जोर दिया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी सड़कों की वर्तमान हालत और 15 जून तक बनने के बाद की स्थिति की तुलनात्मक रिपोर्ट देने को कहा गया है। खराब काम कराने वाले ठेकेदारों को चिह्नित कर उनसे काम न कराने की हिदायत दी गई है। कहा गया कि बारिश से पहले सड़क बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed