फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Safety Week campaign in Ghazipur traffic team challaned vehicles of policemen

पुलिसिया रौब पड़ा भारी: गाजीपुर में पुलिसकर्मियों के वाहनों पर कार्रवाई के साथ शुरू हुआ 'सड़क सुरक्षा अभियान'

Sat, 24 Jul 2021 12:56 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Sat, 24 Jul 2021 12:56 AM IST
सार

जिले में बिना नंबर प्लेट की बाइक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के बिना नंबर प्लेट बाइक के चालान से ही अभियान की शुरूआत की गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान 28 जुलाई तक चलाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Road Safety Week campaign in Ghazipur traffic team challaned vehicles of policemen
गाजीपुर में पुलिसकर्मियों के वाहनों का चालान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में शुक्रवार को पुलिस टीम ने महकमे के कर्मियों के वाहनों की चेकिंग कर सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पुलिस लाइन पहुंची यातायात की टीम ने छह पुलिसकर्मियों की बाइक का चालान किया। ये बाइक बिना नंबर प्लेट के थीं। कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है। अभियान की शुरुआत में पुलिसिया रौब दिखाने वाले पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ा।

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों को नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी के सख्त निर्देश पर जिले की ट्रैफिक पुलिस अभियान को सफल बनाने में जुटी है। महकमे के पुलिसकर्मियों के ही वाहनों पर कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस टीम इन दिनों चालकों को यातायात नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक कर रही है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बिना नंबर प्लेट के सड़क पर फर्राटा भरने वालों की अब खैर नहीं है। चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस विभाग का, सभी को यातायात के नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को चेताया

एसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम ने प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत एक-एक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के छह बाइक मिली, जिनका चालान किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को चेताया गया कि अगर बिना नंबर प्लेट बाइक चलाई या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

28 जुलाई तक चलाया जाएगा अभियान

यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने बताया कि बिना नंबर प्लेट की बाइक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के बिना नंबर प्लेट बाइक के चालान से ही अभियान की शुरूआत की गई है। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान 28 जुलाई तक चलाया जाएगा। 

जुलाई में 2787 वाहनों का चालान

यातायात विभाग के आंकड़े के अनुसार, एक से 23 जुलाई तक 2787 वाहनों का चालान किया गया है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान सरकार की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और दो लाख 83 हजार का शुल्क वसूला गया। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर 13 हजार वाहनों का चालान किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed