Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Safety Campaign 3,502 challans issued in Varanasi Zone over three days Rs 32 lakh in fines collected

सड़क सुरक्षा अभियान: वाराणसी जोन में तीन दिन में 3502 चालान, 32 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया

Wed, 25 Nov 2026 04:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाराणसी जोन में तीन दिन में 3502 चालान किया गया। 30 नवंबर तक संचालित अभियान में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Road Safety Campaign 3,502 challans issued in Varanasi Zone over three days Rs 32 lakh in fines collected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत वाराणसी जोन में पिछले तीन दिनों में 3502 वाहनों का चालान किया गया और 32 लाख 52 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। 10662 वाहन चालकों को जागरूक किया गया है। 30 नवंबर तक संचालित अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, अवैध सायरन, प्रेशर हॉर्न और काली फिल्म के खिलाफ कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन

21 नवंबर को 422 वाहनों का चालान और 3 लाख 31 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 22 नवंबर को दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वालों 1192 वाहनों का चालान कर 5 लाख 17 हजार 500 रुपये वसूले गए। इसमें 6372 व्यक्तियों को जागरूक किया गया। 
विज्ञापन


एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के 385 वाहनों का चालान कर 6 लाख 27 हजार रुपये शमन शुल्क लिया गया। 23 नवंबर को अवयस्कों द्वारा वाहन चलाने पर 66 चालान किए गए। इनसे 73000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 907 लोगों का चालान कर 10 लाख 50 हजार 400 रुपये लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिना वैध बीमा के वाहन चलाने वालों के खिलाफ 530 चालान किए गए। इनसे 6 लाख 52 हजार 600 रुपये शमन शुल्क वसूल किए गए। नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने और हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया। 

क्या बोले अधिकारी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। नाबालिगों को वाहन न दें। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाएं। -नवीन अरोरा, एडीजी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed