{"_id":"69add6da9f082909b10e1cb8","slug":"road-from-nh-02-to-ramna-will-be-four-lane-project-worth-rs-108-crore-approved-varanasi-news-c-20-noi1138-1313680-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एनएच-02 से रमना तक सड़क होगी फोरलेन, 108 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एनएच-02 से रमना तक सड़क होगी फोरलेन, 108 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
विज्ञापन
वाराणसी। रमना में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क तक पहुंच आसान बनाने के लिए एनएच-02 से जोड़ने वाली सड़क फोरलेन बनेगी। 108 करोड़ की इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
एनएच-02 (वाराणसी-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग) से रमना स्थित प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क और एनटीपीसी के हरित कोयला प्लांट को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 2.3 किलोमीटर सड़क चौड़ी की जाएगी। परियोजना के तहत करीब 1550 मीटर सड़क फोरलेन और लगभग 750 मीटर टू-लेन बनाई जाएगी। फोरलेन की कुल चौड़ाई 24 मीटर होगी जिसमें 18 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। साथ ही राहगीरों की सुविधा के लिए दोनों किनारों पर करीब तीन-तीन मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग (पेड शोल्डर) भी बिछाई जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार फोरलेन से टेक्सटाइल पार्क और एनटीपीसी प्लांट तक आने-जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी बल्कि आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा। वर्तमान में यह सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा भी मिलेगी।