फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road construction and water supply works will be done in the block area at a cost of Rs. 1.30 crore

Varanasi News: 1.30 करोड़ की लागत से ब्लॉक क्षेत्र में कराए जाएंगे सड़क निर्माण, जलापूर्ति के कार्य

Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Road construction and water supply works will be done in the block area at a cost of Rs. 1.30 crore
राजाबाजार। महराजगंज ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमेंवित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नाली सफाई, पेयजल आपूर्ति आदि संबंधी कार्य कराने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने की। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य हर गांव में विकास की रोशनी पहुंचाना है। बीडीओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, नाली सफाई, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता आदि बुनियादी कार्यों को केंद्र में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। हर योजना को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ लागू किया जाएगा। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव सरकारी अस्पताल में ही कराने की अपील की। बैठक में सदस्यों की तरफ से बदहाल सड़कें, जाम पड़ी नाली, जलभराव, जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवनों और ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी आदि मुद्दे उठाए गए। इन समस्याओं का समाधान के लिए अधिकारियों ने आगामी योजनाओं में प्रस्ताव शामिल करने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों की भागीदारी भी रही। ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अंत में ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह ने आभार व्यक्त कर बैठक का समापन कियाॉ। संचालन एडीओ आईएसबी संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक गंगा प्रसाद सिंह, एडीओ पंचायत उमेंद्र यादव, सीडीपीओ गीता भारती, एडीओ कृषि अनिल कुमार, दिनेश चंद्र गुप्ता, बीडीसी किरन यादव, दीपचंद, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed