फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road

सड़कें बनीं कूड़ेदान, नहीं देख रहे हुक्मरान

Sun, 12 Jul 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
road
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और संचारी रोगों के प्रति एक ओर जहां शहरभर में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्रमुख इलाके मंडुवाडीह, लहरतारा, सामने घाट आदि इलाकों की सड़कें कूड़ादान बनीं हैं। कई दिन से कूड़ा सड़कों पर बिखरा पड़ा है, हाकिम हुक्मरान जरा इधर भी नजरे इनायत करिए। नहीं तो क्षेत्र में महामारी फैल जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, यह इलाका नगर निगम में चला गया है, लेकिन क्रियान्वयन के स्तर पर 30 सितंबर के बाद नगर निगम को हस्तांतरित होगा। ऐसी स्थिति में पंचायत विभाग ही सारी व्यवस्थाएं देख रही है। पंचायत विभाग की ओर से कूड़ा नहीं हटाया गया तो इस इलाके में महामारी फैल जाएगी। जिस प्लानिंग से पंचायत काम कर रहा है, उस हिसाब से तो काशी विद्यापीठ ब्लाक में कूड़े का ढेर बनता दिख रहा है। क्षेत्र के व्यापारी विनय गुप्ता ने बताया कि कई दिन से कूड़ा सड़कों पर बिखरा पड़ा है। बारिश के बाद उसमें बदबू आ रही है। लेकिन इसकी परवाह न पंचायत को न ही प्रशासन को। घर में भी कूड़ा इकट्ठा होने लगा है। जब कोई वीआईपी आता है तभी क्षेत्र में सफाई होती है। बाकी दिनों में कूड़ा इधर-उधर पड़ा रहा है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने कहा कि अभी इन इलाकों की सफाई व्यवस्था ब्लॉक के ही पास है। पंचायत की ओर से वहां सफाई कराई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह ने कहा कि सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को निर्देश दिया गया है। गांव में विशेष साफ सफाई अभियान चल रहा है। 3 दिन के भीतर प्रमुख मार्गों से कूड़ा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed