फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident youth died after Truck crushed his bike on Varanasi Ghazipur highway

Road Accident: वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 12 Sep 2022 12:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 12:46 PM IST
सार

पियरी सैदपुर गाजीपुर निवासी पवन कुमार मौर्य (28) बाइक से वाराणसी की तरफ आ रहा था। चंद्रावती बाजार के पास बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident youth died after Truck crushed his bike on Varanasi Ghazipur highway
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे को ग्रामीणों ने किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती बाजार के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। वहीं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन


पियरी सैदपुर गाजीपुर निवासी पवन कुमार मौर्य (28) बाइक से सोमवार को चंद्रावती गांव स्थित अपने फूफा के घर के यहां आ रहा था। चंद्रावती बाजार के पास उसी लेन पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पहिए से कुचलने के कारण पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रिश्तेदारों के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खत्म हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया। पेशे से किसान पवन की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed