फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident on varanasi Prayagraj highway three including woman injured after Car collided with roadways bus

Road Accident: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर बस से टकराई कार, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा, महिला सहित तीन घायल

Fri, 15 Jul 2022 03:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road Accident on varanasi Prayagraj highway three including woman injured after  Car collided with roadways bus
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक मासूम समेत तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर गांव निवासी हरिकेश यादव अपनी कार से एक बच्चे का इलाज करवाने के लिए वाराणसी आ रहे थे। हाईवे पर भीखीपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन


घटना में कार चालक हरिकेश यादव (50) सचिन यादव (30) और सविता देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार मासूम समेत तीन अन्य लोगों को खरोंच तक नहीं लगी। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को समीप के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed