फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident national highway in Varanasi huge fire broke out in moving truck container many cattle died due to scorching

वाराणसी में हाईवे पर हादसा: चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, झुलसने से कई मवेशियों की मौत, चालक फरार

Sat, 26 Mar 2022 05:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 05:35 PM IST
सार

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर के अंदर 20 से ज्यादा मवेशी क्रूरतापूर्वक बांध कर रखे गए थे। आग लगते ही चालक और खलासी छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
road accident national highway in Varanasi huge fire broke out in moving truck container many cattle died due to scorching
चलते कंटेनर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। कंटेनर में मवेशी लदे थे। आग की चपेट में आकर झुलसने से कई मवेशियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के लेन पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इधर, कंटेनर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। कंटेनर में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को दी। कंटेनर में लगी आग को देख स्थानीय लोग पास आने का साहस नहीं जुटा रहे थे। लोगों को भय था कि ट्रक में कोई ज्वलनशील पदार्थ हो सकता है।

विज्ञापन

लाख प्रयास के बाद भी नहीं रूक रही मवेशियों की तस्करी

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू पाया। कंटेनर को खोला गया तो उसमे बेरहमी से लदे हुए मवेशी मिले। कयास लगाया जा रहा है कि इन मवेशियों को तस्करी करके ले जाया जा रहा था। आग कंटेनर के अगले हिस्से में लगी थी। इस कारण इंजन का केबिन धू-धूकर जल रहा था। केबिन में आग लगने से कंटेनर में आगे की तरफ बांधे हुए मवेशी झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

road accident national highway in Varanasi huge fire broke out in moving truck container many cattle died due to scorching
चलते कंटेनर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

आग शांत होने पर कंटेनर को ठंडा करने के बाद जब उसे खोला गया तो उसमें 20 से ज्यादा मवेशी क्रूरता पूर्वक बांध कर रखे गए थे। जीवित पशुओं के गले में बंधी रस्सी काट कर किसी तरह से कंटेनर से नीचे उतारा गया। छह मवेशियों की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर जुटी भीड़ में काफी गुस्सा था। लोगों का कहना था कि सरकार के लाख प्रयास के बाद भी मवेशियों की तस्करी पर लगाम नही लग सका है। पुलिस ट्रक कंटेनर के चालक और खलासी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed