फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi young man died in collision between a scooty and a bike,

Varanasi: स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 10 May 2023 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 May 2023 09:45 PM IST
सार

वाराणसी के खोचवा (भेड़हरा) गांव स्थित नहर मार्ग पर बुधवार को स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार खोचवा (भेड़हरा) गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (40)  की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi young man died in collision between a scooty and a bike,
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के खोचवा (भेड़हरा) गांव स्थित नहर मार्ग पर बुधवार को स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए बाइक सवार युवक के परिजनों ने अपने घर के सामने की सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। सभी स्कूटी सवार पर हत्या का आरोप लगा कर उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लगभग छह घंटे बाद शाम छह बजे पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खोचवा (भेड़हरा) गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (40) अपनी बाइक से कछवारोड सब्जी मंडी के लिए जा रहा था। गांव स्थित नहर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे विजय सिंह उर्फ सुड्डू (25) की स्कूटी और हरिश्चंद्र की बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

स्कूटी सवार से चल रहा जमीन विवाद

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दोनों के परिजन उन्हें पास के नर्सिंगहोम में ले गए। डॉक्टरों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर विजय सिंह की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्चंद्र की मौत के बाद उसके परिजनों ने विजय के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अपने घर के सामने शव रखकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। हरिश्चंद्र के पिता अलगू ने आरोप लगाया कि उनके और विपक्षी के बीच जमीन विवाद चल रहा है। उसी की रंजिश में उनके बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत को सभी ने शव सौंपने से इंकार कर दिया। लगभग छह घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेने में सफल हुई। उधर, हरिश्चंद्र के परिजनों ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता था। लगभग दो महीने पहले वह विदेश से कमा कर घर आया था।

रिंग रोड चौराहे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

Road accident in varanasi young man died in collision between a scooty and a bike,
रिंग रोड चौराहे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर बुधवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक पुरबपुर गांव निवासी राजेश पटेल (24) बुधवार देर शाम अपने मित्र से मिलने रिंग रोड आया था। वापस लौटते समय वह रिंग रोड चौराहे पर पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौराहे पर सिग्नल खुलने के बाद चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया उसी समय बाइक सवार राजेश बाइक लेकर ट्रक के सामने आ गया। चालक जबतक ब्रेक लगाता बाइक ट्रक के नीचे आ गया। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राजेश का पैर फ्रैक्चर हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed