{"_id":"5c038546bdec22419a259fa7","slug":"road-accident-in-varanasi-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर स्कार्पियो पर पलटा डंफर, दबने से महिला की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर स्कार्पियो पर पलटा डंफर, दबने से महिला की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पहड़िया चौराहे के पास शनिवार की देर रात सारनाथ से आ रही तेज रफ्तार डंफर डिवाइडर से टकरा कर एक स्कार्पियो पर पलट गई। स्कार्पियो बनारस से सारनाथ की तरफ जा रही थी। उसमें परिवार के कुछ लोग सवार थे।
हादसे में कई लोग दब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक कई लोगों को निकाल लिया लेकिन एक महिला फंसी रही। देर रात क्रेन की सहायता से डंफर को हटवा कर महिला को निकाला गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। स्कार्पियो में पहड़िया की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले राजेश पांडेय अपनी पत्नी नीतू पांडेय और पांच साल के बेटे रुद्र के साथ थे।
विज्ञापन
वे गाजीपुर में मोहम्मदाबाद से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। राजेश और रुद्र तो किसी तरह सुरक्षित निकल आए लेकिन नीतू डंफर के नीचे दबी स्कार्पियो में फंस गई।