फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi woman injured

डिवाइडर से टकराकर स्कार्पियो पर पलटा डंफर, दबने से महिला की हालत गंभीर 

Sun, 02 Dec 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Road accident in varanasi woman injured
demo pic
वाराणसी के पहड़िया चौराहे के पास शनिवार की देर रात सारनाथ से आ रही तेज रफ्तार डंफर डिवाइडर से टकरा कर एक स्कार्पियो पर पलट गई। स्कार्पियो बनारस से सारनाथ की तरफ जा रही थी। उसमें परिवार के कुछ लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में कई लोग दब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक कई लोगों को निकाल लिया लेकिन एक महिला फंसी रही। देर रात क्रेन की सहायता से डंफर को हटवा कर महिला को निकाला गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। स्कार्पियो में पहड़िया की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले राजेश पांडेय अपनी पत्नी नीतू पांडेय और पांच साल के बेटे रुद्र के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे गाजीपुर में मोहम्मदाबाद से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। राजेश और रुद्र तो किसी तरह सुरक्षित निकल आए लेकिन नीतू डंफर के नीचे दबी स्कार्पियो में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed