फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi Unforgettable pain before Diwali Four died overturning of pickup

दिवाली से पहले ना भूलने वाला दर्द: पिकअप पलटने से चार की मौत, काश मान ली होती बड़े बेटे की बात तो नहीं जाती जान    

Wed, 03 Nov 2021 10:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 10:44 PM IST
सार

वाराणसी  के डाफी बाईपास पर बुधवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से पिकअप पलट गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई तो वहीं 19 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
road accident in varanasi Unforgettable pain before Diwali Four died overturning of pickup
बीएचयू अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बुधवार सुबह पिकअप पलटने से हुए हादसे में चार महिलाओं की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। घायलों के बीच चर्चा रही कि अगर पिकअप से नहीं आते तो ये दिन नहीं देखना पड़ता। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई तो वहीं 19 लोग घायल हो गए। सभी मजदूर बरेली के शाहजहांपुर से बिहार के औरंगाबाद स्थित दाऊनगर अपने घर जा रहे थे। 

विज्ञापन


बरेली से रिजर्व पिकअप गाड़ी बुक कर दाउनगर औरंगाबाद के लिए निकले लोगों को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दु:खद सफर साबित होगा। दाऊनगर के रहने वाले काशीनाथ अपनी पत्नी मालती देवी और चार बेटियां ममता, सविता, लीलावती, रूपा के साथ बरेली में रहकर काम करते थे।
विज्ञापन


हादसे में बेटी रूपा की मौत और अन्य सभी के घायल होने पर काशीनाथ सिर्फ यही रट लगाए रहे कि काश बड़े बेटे की बात मानकर उसके साथ मंगलवार सुबह ट्रेन से घर के लिए निकले होते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। हादसे में सावित्री पांच साल के बेटे सत्यम और चार साल की बेटी सलोनी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी नाथ का बड़ा बेटा संतोष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मंगलवार सुबह बरेली से ट्रेन पकड़ कर निकला। संतोष ने सभी को साथ में चलने के लिए कहा, लेकिन छोटे बेटे राजू के कहने पर सभी पिकअप से घर चलने के लिए तैयार हो गए। वाराणसी में हाईवे पर जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वहां 16 जुलाई को कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई थी।  

दिवाली और छठ पूजा के लिए लौट रहे थे घर

बिहार के औरंगाबाद के दाउनगर निवासी नौ परिवार बरेली के शाहजहांपुर स्थित एक ठेकेदार के यहां सड़क निर्माण में मजदूरी करते थे। दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए सभी घर लौट रहे थे। एक ही पिकअप में कुल 33 लोग सवार थे।

इसमें महिलाएं, पुरुष और सात बच्चे भी रहे। पिकअप में नीचे मजदूर और ऊपर पटरी लगाकर सभी के सामान रखे हुए थे। डाफी टोल प्लाजा से पहले गोकुल ढाबा के पास जैसे ही पिकअप पहुंची थी कि गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया। अनियंत्रित वाहन किनारे डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया।

road accident in varanasi Unforgettable pain before Diwali Four died overturning of pickup
बीएचयू अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

तेज आवाज के साथ वाहन पलटा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के ढाबा संचालक और उनके कर्मचारियों, राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। तब तक सूचना पाकर डाफी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों से बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने चार महिलाओं लीलावती (20 वर्ष), रूपा (17 वर्ष), अंशू (21 वर्ष) और कौशिल्या (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। अधिक खून बहने, सिर और चेहरे पर अधिक चोट लगने से मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया।  मौके से पिकअप ड्राइवर भाग निकला। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन शाहजहांपुर निवासी विपिन कुमार के नाम से है। पुलिस मालिक के जरिए ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed