फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi one people died

वाराणसी के रिंग रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 27 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Road accident in varanasi one people died
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
वाराणसी के रिंग रोड पर सोमवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार श्याम नारायण (50) की मौत हो गई और तेज बहादुर घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और सिंहपुर गांव के सामने रिंग रोड पर अंडरपास बनाने के लिए जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसीएम चतुर्थ और सीओ कैंट ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर ध्यान दिया जाएगा तो आधा घंटे बाद सभी शांत हुए। 
विज्ञापन


जाम खत्म होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, श्याम नारायण ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और सिर में लगी चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। चौबेपुर थाना अंतर्गत मुनारी निवासी कमलेश ने बताया कि उसका भाई श्याम नारायण गांव के तेज बहादुर के साथ बाइक से लालपुर जा रहा था।
विज्ञापन


सिंहपुर गांव के सामने मोड़ पर बाइक मोड़ते समय हरहुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी तो बाइक चला रहा तेज बहादुर छिटक कर दूर जा गिरा, जबकि सिर में चोट लगने से श्याम नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर से श्याम नारायण कई फुट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर गिरा था। हादसे के बाद चालक फरीदपुर गांव के पास कार छोड़ कर भाग निकला। पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

कमलेश की तहरीर पर सारनाथ थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, हादसे की सूचना पाकर श्याम नारायण की पत्नी मुन्नी देवी, बेटे राहुल व रवि और बेटी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

कट बन रहे हादसे का कारण

Road accident in varanasi one people died
रिंगरोड पर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
वाराणसी के रिंग रोड के कट हादसों का कारण बन रहे हैं। रिंग रोड निर्माण से जुड़ी संस्था के प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि हाईवे का नियम है कि कट नहीं होना चाहिए। इसका कारण यह है कि हाईवे पर औसतन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चलते हैं।

सिंहपुर के पास ग्रामीणों के विरोध के कारण अस्थाई क्रास बनाना पड़ा था। इसी तरह हसनपुर गांव के समीप भी कट बनवाया गया था। हादसा होने के बाद उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed