{"_id":"61691a4bb11714631c2f6ddd","slug":"road-accident-in-varanasi-old-man-dies-after-being-hit-by-overspeed-truck-driver-absconding-leaving-vehicle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की गई जान: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की गई जान: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक
Fri, 15 Oct 2021 12:49 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:49 PM IST
सार
वाराणसी के पसियाना गली (कबीर मठ) के पास रहने वाले गुलाब (70) शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह टहलने निकले थे। लहरतारा चौराहे के पास पहुंचते ही कैंट की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लहरतारा में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को बेकाबू ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पसियाना गली (कबीर मठ) के पास रहने वाले गुलाब (70) शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह टहलने निकले थे। लहरतारा चौराहे के पास पहुंचते ही कैंट की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वृद्ध को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुलाब की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
वाराणसी के गिलट बाजार के पास शुक्रवार सुबह हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को त्रिमूर्ति हॉस्पिटल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन