फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi died due to electric shock villagers blocked roads

हादसों में तीन लोगों की माैत : कहीं रोड एक्सीडेंट, किसी की करंट लगने से थम गईं सांसें; दंपती की हालत गंभीर

Thu, 06 Feb 2025 08:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 08:32 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई हादसे हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृतकों की लाशों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
road accident in varanasi died due to electric shock villagers blocked roads
हादसे में घायल महिला और कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in UP : राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार की शाम लगभग सात बजे हाईवे पर वाराणसी जाने वाली रोड पर अचानक ब्रेक लेने से चार फोर व्हीलर वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में प्रयागराज से महाकुंभ स्नान करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन को जा रहे अजमेर राजस्थान निवासी कार सवार आरके गांगुली (60) तथा पत्नी मुतुल गांगुली (55) वर्ष घायल हो गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे राजातालाब पुलिस ने घायलों को बगल के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


उक्त कार में सवार अमित शर्मा, मनोज, रचना शर्मा को भी हल्की चोटें लगीं। बाकी तीनों वाहनों पर सवार लोग बच गए। उप निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे टक्कर होने से बाइक सवार की मौत, चक्काजाम

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जोगियापुर गांव के पास चट्टी पर गुरुवार की शाम चलती ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर लगने से कपसेठी थाना क्षेत्र के सीखड़ी गांव निवासी सकल नारायण सिंह (55) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे से नाराज ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सड़क पर रख पुलिस के आने तक चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद मौके पर ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर एवं चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में स्थित तुलसीपुर में मकान काम करते समय करंट की चपेट में आने से गोपी (20) की मौत हो गई है। गोपी को तत्काल वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया है।

मृतक शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर मृतक के पिता पेड़ू राम परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक अविवाहित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीढ़ी से गिरकर अधेड़ की मौत

चितईपुर चौराहा पर स्थित न्यू भारत बीज भंडार की दुकान पर काम करने वाले संजय जयसवाल (55) गुरुवार की शाम दुकान के दूसरे तल पर लोहे की सीढ़ी पर चढ़ रहा था। इसी दाैरान उनका पैर फिसल गया और नीचे गिरने से उनकी माैत हो गई।

दुकान के मालिक सुनील कुमार मौर्या ने बताया कि संजय पिछले चार साल से काम कर रहे थे। कुशीनगर के पडरौना खास का रहने वाला था। अपनी दामाद राजेश के घर भदैनी में रहते और वहीं से काम करने के लिए आते थे। राजेश ने ही संजय की नौकरी बीज की दुकान पर लगवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed