फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi class fifth girl student trampled by dumper angry family members protest with dead body

बनारस में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही कक्षा पांच की छात्रा को डंपर ने रौंदा, चालक फरार, ग्रामीणों ने खलासी को बनाया बंधक

Sat, 25 Sep 2021 01:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Sep 2021 01:23 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव निवासी एक परिवार ने अपनी 12 साल की पुत्री को शनिवार सुबह रोज की तरह स्कूल के लिए विदा किया था। कुछ ही देर बाद हादसे में मौत की खबर आई तो घर में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
road accident in varanasi class fifth girl student trampled by dumper angry family members protest with dead body
गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में कक्षा पांच की छात्रा की मौत हो गई। साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा की मौत बेकाबू डंपर की चपेट में आने से हुई। हादसे के बाद छात्रा के परिजनों ने शव के साथ चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाबुझा कर करीब पांच घंटे बाद चक्का जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव निवासी एक परिवार ने अपनी 12 साल की पुत्री को शनिवार की सुबह रोज की तरह स्कूल के लिए विदा किया था। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही बेटी के हादसे की खबर आ गई। बदहवाश मां और अन्य परिजन भागते हुए रोड पर पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। चंद मिनट के इस घटनाक्रम से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कक्षा पांच की छात्रा प्रीति साइकिल से प्राथमिक विद्यालय करसडा जा रही थी। इस दौरान करसडा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड से वाराणसी की ओर आ रहे डंपर ने छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डंपर चालक घटनास्थल से सौ मीटर दूरी पर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। वहीं खलासी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे नगर निगम के परिवहन निरीक्षक नृपेंद्र शंकर सिंह ने कर्मचारियों के चंदे से एकत्रित एक लाख रुपये की आर्थिक मदद तथा नगर निगम में सफाई कर्मी की पद पर संविदा पर एक व्यक्ति को नौकरी देने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त हुआ। उसके बाद रोहनिया पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मृतका तीन बहन और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। पिता की लगभग पांच साल पहले मौत हो चुकी है। माता सपना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed