{"_id":"56ef0cc24f1c1bcc26f1573e","slug":"road-accident-in-the-three-killed-19-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, 19 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
बाटा मोड़, चांदपुर में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर, चौबेपुर, लंका और मंडुवाडीह के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की रात और रविवार को हुए सड़क हादसों में सीआरपीएफ जवान समेत तीन की मौत हो गई, 19 लोग घायल हो गए। हादसों का शिकार हुए बाइक सवार लोगों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
चौबेपुर के धौरहरा निवासी डब्बल निषाद (26) दोस्त दिनेश और शंकर के साथ शनिवार की रात बहरामपुर से अपने घर जा रहे थे। चौबेपुर बाजार के पास बाइक गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई। डब्बल अपने दाहिने गिरे जबकि अन्य दोनों युवक बाएं गिरे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने डब्बल को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। डब्बल दो भाई और चार बहनों में बड़ा था। पुलिस ने बस चालक गाजीपुर के सुहवल निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया।
चौबेपुर क्षेत्र के ही जाल्हूपुर निवासी मो. अल्ताफ की बेटी हिना परवीन की शादी मऊ के असलम से थी। रविवार को शादी के बाद बाराती वापस लौट रहे थे। भदुआं गांव के पास एक बकरी को बचाने में स्कॉर्पियो पलट गई। स्कॉर्पियो सवार दूल्हे के फू फा सीआरपीएफ के सैनिक निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। रोशन, रूबी, कराना, परवीन, महरूम, उषा और चालक संजय घायल हो गए। संजय और रूबी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
भेलूपुर चौराहे के पास हुई। कोतवाली क्षेत्र के मध्यमेश्वर निवासी प्रापर्टी डीलर कृष्णकांत का बेटा शांतनु त्रिपाठी दोस्त हीरा के साथ शनिवार की रात बाइक से संकटमोचन मंदिर गया था। रात करीब 11.30 बजे लौटते समय भेलूपुर चौराहे के पास ही निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शांतनु को मृत घोषित कर दिया। इंटरमीडिएट का छात्र शांतनु दो भाई और एक बहन में बड़ा था। घायल हीरा का इलाज चल रहा है।
उधर, मंडुवाडीह के चांदपुर में राजातालाब की ओर से जा रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक चालक चांदपुर, बाटा मोड़ पर ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान उसके पीछे ऑटो आ गया। ऑटो से टकराने के बाद ट्रक का एक टायर फट गया। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से ऑटो सवार लोहता के छितौनी निवासी मंगरू प्रजापति, भिटारी के श्यामा पाल, दया राम, महेशपुर के ओमप्रकाश यादव, गाजीपुर सादात के गुड्डु चौहान और आजमगढ़ के नरेंद्र को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांचवीं घटना लंका के नगवां की है। ट्रामा सेंटर के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में सुंदरपुर निवासी रवि (18), संतोष (29) और रेनू (12) घायल हो गए। तीनों एक बाइक पर सवार थे।