फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in jaunpur four killed after truck hit auto

यूपीः जौनपुर में ऑटो पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, छह की मौत, लोगों ने एंबुलेंस टेक्नीशियन का हाथ तोड़ा

Thu, 13 Dec 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
road accident in jaunpur four killed after truck hit auto
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बालू लदा ट्रक अनियंत्रित टेंपो पर चढ़ गया। टैंपो में सवार चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंचने पर लोग आगबबूला हो गए और एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया और उसमें बैठे लोगों के साथ मारपीट की। एंबुलेंस टेक्नीशियन अजीत का हाथ टूट गया।
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ ने लोगों को शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नाजुक हालत देख पांचों को बीएचयू रेफर कर दिया गया। दो महिलाओं के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


केराकत से सवारी लेकर चंदवक की ओर जा रहा टेंपो कुसरना मढ़इला गांव के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रहा बालू लदा ट्रक टेंपो चढ़ गया। टेंपो में चालक समेत 11 लोग सवार थे। हादसे के बाद टेंपो सवार कुछ लोग छिटककर सड़क पर आ गए जबकि कुछ लोग गाड़ी में ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक से बालू खाली करवाकर ट्रक को क्रेन से हटवाकर टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चालक सूरज सोनकर (22) पुत्र लल्लन निवासी औरी नरहन केराकत, सत्येंद्र पाल (30) निवासी रेहला पलामू झारखंड, इंदू देवी (50) पत्नी बेचूराम निवासी मढ़ी केराकत की मौके पर मौत हो गई। अनीता (35) पत्नी राजबहादुर निवासी पतरही चंदवक ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

पूनम (35) पत्नी सतीश निवासी मनियरा केराकत, मीरा देवी (40) पत्नी सभाजीत निवासी बैरगिया केराकत, शोभावती (52) पत्नी बाबूलाल निवासी मढ़ी भोइदरपुर केराकत, दूजा देवी (45) पत्नी स्व. श्यामलाल और अनिल चौधरी (50) निवासी पसेवा केराकत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

लोगों में आक्रोश

road accident in jaunpur four killed after truck hit auto
घायल को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
मौके से कुछ घायलों को लेकर एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो चालक गाड़ी खड़ीकर चला गया। बाद में पिकअप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पिटाई से गुस्साए एंबुलेंस की दो गाड़ियों को मौके पर खड़ाकर चालक चले गए।

सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह, तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त, कोतवाल अनिल सिंह और चंदवक थाने की फोर्स पहुंच गई। एसडीएम ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। हादसे के बाद देरी से मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के टेक्नीशियन अजीत की पिटाई की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना की जानकारी ली। लोगों ने एंबुलेंस समय से नहीं पहुंचने पर उनसे नाराजगी जताते हुए कहा कि दो एंबुलेंस आईं जरूर लेकिन उनके चालक भी मौके से फरार हो गए। सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed