फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in ghazipur youth dies after Uncontrolled bike collided with over speed pickup in an attempt to safe buffalo

गाजीपुरः भैंस से बचने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक तेज रफ्तार पिकअप से टकराई, युवक की मौत

Sat, 11 Sep 2021 06:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Sep 2021 06:54 PM IST
सार

भैंस से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक राकेश की मौत मौके पर हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
road accident in ghazipur youth dies after Uncontrolled bike collided with over speed pickup in an attempt to safe buffalo
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास भदौरा-देवल मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इधर, मृतक के परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सायर गांव निवासी राकेश कुमार यादव (24) अपने एक मित्र संजय यादव के साथ बाइक से किसी काम से भदौरा आया था। वापसी के क्रम में मिश्रवलिया के पास भदौरा-देवल मुख्य मार्ग पर शाम करीब चार बजे सड़क पर मौजूद भैंस से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही पिकअप से सामने से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। सिर पर चोट लगने के कारण राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा उसका मित्र संजय यादव भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः लूट में असफल होने पर बाइक सवार बदमाशों ने सैलून संचालक को मारा चाकू, ग्रामीणों ने हमलावरों को पीटा

सूचना पर सेवराई चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल युवक को सीएचसी भदौरा भर्ती कराया गया। गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के बड़े पिता सुरेश यादव की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

लापता युवक का गड्ढे में उतराया मिला शव

भांवरकोल थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के पूरब स्थित एक विद्यालय के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में घर से एक दिन पूर्व लापता युवक का शव शनिवार को उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया।

 मिर्जाबाद निवासी गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा (25) शुक्रवार सुबह से घर से गायब था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह करीब 10 बजे भांवरकोल गांव के पूरब एक स्कूल के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी निकालने के लिए खोद गए पानी भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराया देखा।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और मृतक की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed