फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in chandauli two killed

चंदौली में ट्रक से कुचलकर दो की मौत, बनारस में बाइक हादसे में दो दोस्तों की मौत

Mon, 29 Oct 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Mon, 29 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Road accident in chandauli two killed
मुगलसराय -चकिया राजमार्ग पर डवक चौकी अंतर्गत मुरेराडीह गांव के पास रविवार की सुबह करीब दस बजे जीप और बाइक की टक्कर में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर लगते ही पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद उच्चाधिकरियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। मुआवजा और चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खीर गांव निवासी संदीप कुमार (21) रविवार की सुबह लल्लन (55) निवासी पिड़खीर एवं सोनभद्र के सुकृत चौकी के खानेआजमपुर निवासी अपने रिश्तेदार प्रभु उर्फ राधे (53) के साथ एक ही बाइक से परिवार के एक युवक की शादी के लिए लड़की देखने चंदौली के मवैया गांव जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही मुरेराडीह गांव के पास पहुंचे कि रास्ते पर सवारी उतार रही जीप को क्रास करते समय विपरीत दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक से भिडंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में संदीप कुमार पुत्र मुन्ना की तत्काल मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रभु उर्फ राधे तथा लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की मदद से चंदौली जनपद के मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान प्रभु उर्फ राधे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घायल लल्लन को चंदौली से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर लगते ही पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे जमालपुर थानाध्यक्ष एवं बबुरी थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण चालक पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने एवं मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

थाना प्रभारी के उच्चाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजा एवं विधिक कारवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ बजे जाम समाप्त किया। मौके पर चकिया क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक एवं खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक संदीप के पिता मुन्ना ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। दुर्घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी चुनार भी थाने पर पहुंच गए। 

बनारस में दीवार से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत रवींद्रपुरी स्थित मलिन बस्ती के समीप रविवार की भोर में बाइक असंतुलित होने के कारण दीवार से टकराने के कारण विकास वर्मा (20) और अभिषेक उर्फ बाबी (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भेलूपुर पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हुई है।

चेतगंज थाना अंतर्गत पियरी मोहल्ला निवासी विकास और अभिषेक दोस्त थे। दोनों शनिवार की रात चेतगंज की नक्कटैया देखने की बात कह कर घर से निकले थे। दोनों रात में अपने अन्य दोस्तों के साथ घूमते हुए लंका की तरफ निकल गए। वापसी के दौरान रवींद्रपुरी स्थित मलिन बस्ती के समीप दोनों की बाइक असंतुलित हुई और सीधे दीवार से जा टकराए।

विकास और अभिषेक दोनों कपड़ों के शोरूम में काम करते थे। बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अभिषेक के पिता मुन्नालाल चौरसिया ने बताया कि उनका बेटा दो भाइयों में बड़ा था। वहीं, विकास के पिता देवेंद्र ने बताया कि उनके चार बेटों में विकास दूसरे नंबर का था। अभिषेक की मां भवानी देवी और विकास की मां सरोज देवी का रो-रोकर हाल बुरा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed