{"_id":"595c82f94f1c1bae028b4887","slug":"rk-bhardwaj-is-a-new-ssp-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSP नितिन तिवारी का तबादला, आर.के भारद्वाज को मिली वाराणसी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSP नितिन तिवारी का तबादला, आर.के भारद्वाज को मिली वाराणसी की कमान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/लखनऊ
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
नितिन तिवारी और आर.के भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने मंगलवार देर शाम पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। वाराणसी सहित 11 जिलों में नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। नितिन तिवारी का तबादला कर वाराणसी की कमान आर.के भारद्वाज को सौंपी गई है।
आर के भारद्वाज इससे पहले लखनऊ के एसपी(सुरक्षा) के पद पर थे। नितिन तिवारी अब मथुरा के एसएसपी होंगे। इसके साथ ही वाराणसी में दो और परिवर्तन हुए हैं।
सुल्तानपुर के एसपी रोहन पी कनय को वाराणसी पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय अधिसूचना) और मथुरा के एसएसपी विनोद कुमार मिश्र को वाराणसी का सेनानायक (34वीं वाहिनी पीएसी) बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं वाराणसी पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय अधिसूचना) अमरेंद्र प्रताप सिंह को जालौन का एसपी और वाराणसी की सेनानायक (34वीं वाहिनी पीएसी) दीपिका तिवारी को आगरा का सेनानायक(15वीं वाहिनी पीएसी) बनाया गया है।
वाराणसी के नए एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज 2005 बैच के आईपीएस हैं। अलीगढ़ जिले के मूल निवासी अब तक एसपी (सुरक्षा) के तौर पर तैनात थे।

बढ़ गई प्रशासनिक अफसरों की धड़कन
एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार की मंडलीय समीक्षा के दौरान निशाने पर पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी थे मगर कप्तान नितिन तिवारी का तबादला हो गया। दरअसल, फ्रांस की बुजुर्ग महिला के साथ हुई दुराचार की घटना से सीएम नाराज थे।
सूत्रों के अनुसार फ्रांसीसी महिला से दुराचार की घटना के चलते ही तिवारी को वाराणसी से हटाकर इसी पद पर मथुरा भेज दिया गया। एसएसपी के तबादले के बाद अब प्रशासनिक हलकों में भी बड़े अफसरों की सांसें तेज हो गई हैं।
विकास कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोपों से घिरे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी होने की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इसके बाद कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारियों को भी इधर-उधर किया जाएगा।