फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Risk of infection due to ganga varuna water level decreasing in varanasi

गंदगी का अंबार छोड़ हद में पहुंच गई वरुणा, गंगा का जलस्तर घटकर हुआ 26.25 मीटर

Mon, 26 Aug 2019 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Aug 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Risk of infection due to ganga varuna water level decreasing in varanasi
जलस्तर घटने के बाद फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला

गंगा का घटाव जारी है। गंगा के घटाव के चलते ही वरुणा भी अपने हद में पहुंच गई हैं। वरुणा के किनारे के क्षेत्रों में गंदगी व बदबू से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 67.25 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि घटाव दो सेमी प्रति घंटा हो रहा है।

विज्ञापन


गंगा में हो रहे घटाव के बाद वरुणा नदी का पानी भी सोमवार को पूरी तरह से स्थिर हो गया। कोनिया से लेकर चौका घाट के बीच तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों से बाढ़ का पानी निकल गया है, लेकिन वरुणा नदी अपने पीछे गंदगी का अंबार छोड़ गई है। वहीं कुछ मकान अभी भी जलजमाव की चपेट में है।
विज्ञापन


नक्खीघाट, हिदायत नगर, दनीयालपुर, अंसार नगर, मीरा घाट, कोनिया इलाके में रहने वाले लोग अपने घरों में वापस तो पहुंच गए थे, लेकिन मकान में कीचड़ और गंदगी के कारण उनकी दुश्वारियां अब भी कम नहीं हुई है। नक्खी घाट निवासी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद उनके मड़ई में करीब चार फुट मोटी कीचड़ की परत जम गई है और कूड़े का ढेर भी लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंसार नगर निवासी पनारू, मिल्लत नगर निवासी पप्पू कुमार और अजहरुद्दीन ने बताया कि बाढ़ के पानी में वह अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे तल पर रह रहे हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद राहत तो है, लेकिन घर में पूरी तरह से कीचड़ भरा हुआ है। प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों के घरों में भरे कीचड़ और कूड़े के अंबार के साफ-सफाई के लिए कुछ करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed