फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Risk of diseases also increased amidst rising temperature

बढ़ते तापमान के बीच बीमारियों का खतरा भी बढ़ा

Thu, 01 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Risk of diseases also increased amidst rising temperature
वाराणसी। गर्मी बढ़ते ही बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं। वहीं, शाम को भी गर्मी अपना असर दिखा रही है। आमतौर पर फरवरी के बाद धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगता है। इस बार मार्च में ही तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार गर्मी अधिक पड़ सकती है।
विज्ञापन

अस्पतालों में डायरिया, पीलिया, वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन डॉ. आरके शर्मा ने मरीजों को ताजा फल और सब्जियों के सेवन की सलाह दी है। फिजिशियन डॉक्टर एके सिंह ने लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों के सेवन की सलाह दी है। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरत कर खुद को बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

अस्पतालों में बनेगा हीट स्ट्रोक वार्ड
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंडलीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए जाएंगे। ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीमारियों का रहता है खतरा
पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द।
ऐसे करें बचाव
पूरे शरीर को ढकें और पानी पीकर ही घर से निकलें।
हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहने, ताकि शरीर तक हवा पहुंचे।
शुद्ध और ताजा भोजन लें।
खुले में रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
जरूरत पड़ने पर धूप के चश्मे लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed