फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rigged in food distribution Npenge Kotedar

खाद्यान्न वितरण में हुई धांधली तो नपेंगे कोटेदार

Fri, 20 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rigged in food distribution Npenge Kotedar
कोटेदारों को संबोधित करते डीएम विजय किरण आनंद।
खाद्यान्न बांटने में गड़बड़ी करने पर लाइसेंस निरस्त कर कोटेदारों को जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा अब पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की भी नियमित जांच कराई जाएगी। यह निर्देश गुरुवार को कमिश्नरी में हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में डीएम विजय किरन आनंद ने दिया।
विज्ञापन


साथ ही डीएम ने कहा कि राशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत उनके मोबाइल नंबर 9454417579 पर कर सकते हैं। राशन डिपो का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम सदर को नोडल अधिकारी नामित किया। बैठक में डीएम ने कोटे की दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोलने और दुकान के बाहर मूल्य सूची प्रदर्शित करने को कहा। कहा कि कोटे की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण कर अधिकारी रिपोर्ट देंगे। जून माह में कोटे की दुकानों का अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


अनाज डिपो प्रभारियों को आवंटन में कोई कटौती न करने की चेतावनी दी। 31 मई तक मिटटी का तेल कोटेदारों को देने को कहा। डिपो प्रभारियों को निर्देश दिया कि अनाज आवंटन दोगुना हो गया है इसके भंडारण की व्यवस्था करे। बैठक में कोटेदारों के अलावा एडीएम, एसडीएम, जिलापूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 100 फीसदी वितरण कराके वाराणसी को देश में पहला स्थान दिलाने का लक्ष्य रखा। वहीं बीते दो माह के अनाज आवंटन और वितरण की जांच सीडीओ की अध्यक्षता में गठित टीम से करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed