वाराणसी: दो लाख के इनामी बदमाश ने पेट्रोल पंप संचालक से मांगी 10 लाख की रंगदारी, पुलिस ने बढाई सुरक्षा
वाराणसी में एक पेट्रोप पंप संचालक से दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी से सहमे पेट्रोल पंप संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
वाराणसी में एक पेट्रोप पंप संचालक से दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी से सहमे पेट्रोल पंप संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। कपसेठी थाना अंतर्गत खौसिला स्थित पेट्रोप पंप संचालक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एडिशनल एसपी ग्रामीण से मुलाकात के बाद व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के लिए कुख्यात दो लाख इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू की तलाश में कपसेठी थाना सहित क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं। खौसिला गांव में पेट्रोल पंप के साथ ही संचालक का पोल्ट्री फार्म है।
बीते 13 मई को इंटरनेट एप के नंबर से कारोबारी को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि दस लाख रुपये दे दो। इसके बाद फोन कट गया। कुछ ही देर बार दोबार उसी नंबर से फोन आया कि दस लाख रुपये दे दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
दूसरी बार पुलिसिया इकबाल को चुनौती
दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू पर वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पहले सोनू पर एक लाख का इनाम घोषित था, जिसे 28 अगस्त को चौकाघाट काली मंदिर के पास हुए डबल मर्डर की घटना में सोनू सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित हुआ था।
डबल मर्डर में सोनू का नाम आने पर एडीजी जोन की संतुस्ति पर दो लाख का इनाम कर दिया गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में है। एक बार फिर मनीष सिंह सोनू ने दस माह के अंदर दस लाख की रंगदारी मांग पुलिसिया इकबाल को चुनौती दे डाली।
सितंबर 2020 में मिर्जापुर के चुनार में एक कंपनी के अधिकारी से रंगदारी मांगने और हत्या के मामले में सामने आया था। नवंबर 2020 में जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू मारा गया था तो उस दौरान मनीष फायरिंग करते हुए भाग निकला था।