फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Revealed in ATS investigation PFI had special eye on accused of CAA NRC protest in Varanasi

ATS की तफ्तीश में खुलासा: बनारस में सीएए-एनआरसी बवाल के आरोपियों पर PFI की थी खास नजर

Mon, 26 Sep 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत ATS की तफ्तीश में खुलासा: बनारस में सीएए-एनआरसी बवाल के आरोपियों पर PFI की थी खास नजर
ATS की तफ्तीश में खुलासा: बनारस में सीएए-एनआरसी बवाल के आरोपियों पर PFI की थी खास नजर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 04:25 PM IST
सार

वाराणसी में तीन साल पूर्व सीएए-एनआरसी बवाल में चिह्नित 60 से अधिक सदस्यों की कुंडली एक बार फिर से खंगाली जा रही है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया था कि बवाल को हवा देने में पीएफआई की अहम भूमिका थी।

विज्ञापन
Revealed in ATS investigation PFI had special eye on  accused of CAA NRC protest in Varanasi
पीएफआई से जुड़े दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय सदस्य आदमपुर के मोहम्मद शाहिद और जैतपुरा के रिजवान की गिरफ्तारी के बाद एटीएस उनके संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही है। बनारस सहित पूर्वांचल को अलर्ट मोड पर रखते हुए एटीएस की टीमें जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


एटीएस की तफ्तीश में सामने आया कि पीएफआई की टीम उन युवकों को टारगेट कर रही है, जो तीन साल पूर्व सीएए-एनआरसी विरोध में जेल जा चुके हैं। ऐसे युवकों को प्रलोभन देकर संगठन से जोड़ रही है। मोहम्मद शाहिद और रिजवान को लेकर भी यही हुआ।
विज्ञापन


दोनों सीएए-एनआरसी के दौरान बेनिया बवाल में गिरफ्तार हुए थे और जेल भी गए थे। बनारस में 60 से अधिक युवकों को एटीएस ने चिह्नित किया है, उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इदर,   अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अलका की अदालत में सोमवार को दोनों आरोपियों के  पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के मामले में सुनवाई हुई है। कोर्ट के आदेश का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद और रिजवान के करीब रहने वाले भी दहशत में

आदमपुर के आलमबाग और जैतपुरा के कच्चीबाग में दूसरे दिन रविवार को खामोशी रही। यहां ज्यादातर भी बंद रहीं। लोग सहमे हुए हैं। कुछ युवक अपने घर से दूर भी हो गए हैं। खासकर मोहम्मद शाहिद और रिजवान के करीब रहने वाले दहशत में हैं। उधर, फर्जी फंसाए जाने का परिजनों ने आरोप लगाया।

शनिवार की भोर में कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से एटीएस ने मोहम्मद शाहिद और रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से पीएफआई के दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुआ था।
पढ़ें: ‘गजवा ए हिंद’ बनाने के लिए मिशन-2047 पर काम रहा पीएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed