फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired railway officer murder case in varanasi criminals took away mobile from spot Varanasi police raiding till Bihar in search of murderers

रिटायर्ड रेलवे अधिकारी हत्याकांड : मौके से मोबाइल भी उठा ले गए बदमाश, कातिलों की खोज में ताबड़तोड़ दबिश दे रही वाराणसी पुलिस

Sun, 22 May 2022 04:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 May 2022 04:18 PM IST
सार

वाराणसी के रामनगर में रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी अक्षयवर वर्मा का दोनों हाथ और पैर बांधने के बाद बदमाशों ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने वारदात स्थल पर कोई साक्ष्य तक नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
Retired railway officer murder case in varanasi criminals took away mobile from spot Varanasi police raiding till Bihar in search of murderers
शिव विहार कॉलोनी में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर स्थित भीटी में रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी अक्षयवर वर्मा की हत्या पेशेवर बदमाशों ने की है। बदमाशों ने वारदात स्थल पर कोई साक्ष्य तक नहीं छोड़ा। हत्या के बाद बदमाश अक्षयवर वर्मा का मोबाइल भी उठा ले गए, ताकि पुलिस उन तक पहुंच न सके।

विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त नहीं होने और सौ मीटर की दूरी पर चंदौली सीमा शुरू होने के चलते रामनगर पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस को ठोस साक्ष्य अब तक नहीं मिल सका है, जिससे कातिलों तक पहुंच सके। वारदात के खुलासे के लिए गठित रामनगर पुलिस की तीन टीमें चंदौली और बिहार तक दबिश दे रही है।
विज्ञापन


24 घंटे बाद भी नहीं मिल सका कोई ठोस सुराग
शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने रामनगर-डहिया मार्ग से लेकर मुगलसराय तक छानबीन की। वहीं, दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद अक्षयवर वर्मा की अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि पुत्र विक्की ने दी। रामनगर थाने की पुलिस ने दूसरे दिन अक्षयवर वर्मा से जुडे़ करीबियों से पूछताछ की। अब तक उनके संपर्क में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर चंदौली सीमा शुरू होने के कारण पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद चंदौली की ओर भागे हैं। तफ्तीश में यह भी सामने आया कि वारदात में शामिल तीन से चार लोग दोपहर में अक्षयवर वर्मा के घर पहुंचे और चार पहिया वाहन डहिया मार्ग पर खड़ा किया था। दोपहर के समय में कुछ लोगों ने काफी देर तक एक चार पहिया वाहन को खड़े रहते हुए देखा था।  

रामनगर इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तीन टीमें लगातार दबिश दे रही है। आशंका है कि बदमाश चंदौली की ओर भागे हैं। दावा किया कि जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार की दोपहर बाद तीन मंजिला मकान में बुजुर्ग अक्षयवर वर्मा की गला दबाकर हत्या के बाद बदमाश आभूषण और नकदी लूट ले गए थे।

कॉलोनी में छाया रहा सन्नाटा, लोग भयभीत

अक्षयवर वर्मा के बेटे और बेटियां शनिवार सुबह सीधे नई दिल्ली से सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। मौजूद अन्य रिश्तेदारों को देख बेटे-बेटियां फफक पड़ीं। रिश्तेदारों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। भीटी स्थित मकान वारदात के बाद पूरे दिन तक बंद रहा। वहीं, भीटी स्थित शिव विहार कॉलोनी में सन्नाटा छाया रहा।

पुलिस की टीमें आती और जाती रहीं। कॉलोनी के रहने वाले लोगों में घटना के बाद से मन में भय बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों के अनुसार पुलिस की गश्त नहीं होने का नतीजा रहा कि बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट किए और अक्षयवर वर्मा की हत्या कर आराम से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed