{"_id":"616ef50f187b0e626961b70b","slug":"retired-policeman-died-in-suspicious-condition-son-accuses-tenant-of-lynching-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी की संदिग्ध हाल में मौत, शरीर पर चोट के निशान, बेटे ने किरायेदार पर लगाया पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी की संदिग्ध हाल में मौत, शरीर पर चोट के निशान, बेटे ने किरायेदार पर लगाया पीटकर हत्या का आरोप
Tue, 19 Oct 2021 10:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:10 PM IST
सार
मृक बुजुर्ग के बेटे ने किरायेदार पर पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटे ने किरायेदार और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी में मंगलवार की शाम रिटायर्ड पुलिसकर्मी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किरायेदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली निवासी विनोद कुमार यादव के अनुसार, पिता शोभाराम यादव(65) ने मकान का एक कमरा गांव के ही विजय कुमार गुप्ता को लगभग एक साल पहले किराए पर दिया था। कब्जा करने की नियत से विजय किराया नहीं दे रहा था और विरोध करने पर अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचा और पिता को जमकर मारा पीटा।
विज्ञापन
बेटे को फोन कर बताई पीटने की बात
बेटे विनोद ने पुलिस को बताया कि घायल अवस्था में पिता ने फोन कर कहा कि जल्दी नए घर में आ जाओ, नहीं तो विजय और उसके साथी उन्हें मार डालेंगे। विनोद अपने दोस्त के साथ भाग कर गए तो उनके पिता अचेत अवस्था में पड़े थे। उनके सीने, सिर और पेट में गंभीर चोट लगी थीं।
विज्ञापन
उन्हें पांडेयपुर खजुरी स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद ने विजय और उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष चौबेपुर को दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।