फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired ntpc officer was kidnapped and murder for capturing house in Varanasi dead body found in Kanpur

वाराणसी: मकान पर कब्जा के लिए एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी की अगवा कर हत्या, कानपुर में मिला था शव

Tue, 17 Aug 2021 08:38 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 17 Aug 2021 08:38 PM IST
सार

हत्या की वारदात के तार कई जिलों से जुड़े हैं। वाराणसी छावनी स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी मार्तंड शाही का नौबस्ता थाने की सीमा पर आठ अगस्त को शव मिला था। 
 

विज्ञापन
Retired ntpc officer was kidnapped and murder for capturing house in Varanasi dead body found in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी छावनी स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी और एनटीपीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी मार्तंड शाही की अगवा कर हत्या कर दी गई। आठ अगस्त को मार्तंड शाही का शव कानपुर स्थित नौबस्ता थाने की सीमा पर बरामद हुआ था। पुत्र की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दंपती सहित आठ लोगों के खिलाफ मंगलवार को हत्या और अपहरण सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।  

विज्ञापन


गाजियाबाद में नौकरी करने वाले पुत्र अमित शाही के अनुसार मां के देहांत के बाद पिता अकेले ही बुद्ध विहार स्थित कॉलोनी में रहते थे। आठ अगस्त को कानपुर में रहने वाले बहनोई ऋषि त्रिपाठी को नौबस्ता थाने की पुलिस ने पिता के शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद गाजियाबाद से कानपुर पहुंचकर पिता का अंतिम संस्कार कराया। 

विज्ञापन

कई जिलों से जुड़े हैं हत्या के तार

हत्या की वारदात के तार कई जिलों से जुड़े हैं। दाह संस्कार के बाद बनारस पहुंचा तो पड़ोसियों से जानकारी मिली कि मकान से चोरी हो रही है। इसकी शिकायत कैंट पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस से जानकारी मिली कि मकान पर गाजीपुर के करीमुद्दीन निवासी राजेश चौहान और पत्नी कंचन चौहान का कब्जा है, जो ककरमत्ता स्थित जानकी नगर कॉलोनी में रहते हैं।

पुत्र अमित का आरोप है कि राजेश चौहान व उसकी पत्नी कंचन, गोरखपुर के चिलुआताल सेमरा निवासी बृजेश यादव व करजहो चिलुआताल निवासी रमेश यादव, जौनपुर पोखरा निवासी दिनेश कुमार सिंह, भोजूबीर निवासी निगमेंद्र सिंह सिसौदिया, गोरखपुर के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार द्विवेदी और शिवपुर भरलाई निवासी राजेश कुमार ने संपत्ति की लालच में अगवा करके हत्या कर दी। कैंट पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed