{"_id":"5ee65bfb8ebc3e42b82f31cd","slug":"restriction-on-entry-of-big-vehicles-in-vindhyadham","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: विंध्यधाम में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, मुंडन, जनेऊ का मुहूर्त कल, भारी भीड़ आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: विंध्यधाम में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, मुंडन, जनेऊ का मुहूर्त कल, भारी भीड़ आने की संभावना
Mon, 15 Jun 2020 12:00 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतजननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों को कोरोना से बचाने के लिए पहुंचने से रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर दो दिन बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। सोमवार को मुंडन एवं जनेऊ का शुभ मुहूर्त होने के कारण भीड़ आने की संभावनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर दूधनाथ तिराहा, अमरावती चौराहा, पटेंगरा नाला व शिवपुर आदि मार्ग बंद कर सुरक्षाकर्मियों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, होटल, धर्मशाला में भी श्रद्धालुओं के ठहरने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों एक तीर्थ पुरोहित के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्ग पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस संबंध में धाम चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि विंध्याचल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मार्ग सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन