फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rest house and multi-story parking built near BHU hospital for 2,000 attendants learn about planning

BHU: अस्पताल के पास दो हजार तीमारदारों के लिए बनेगा विश्रामगृह, मल्टी स्टोरी पार्किंग; जानें प्लानिंग

Sat, 11 Oct 2025 05:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 05:55 AM IST
सार

बीएचयू के सरसुंदरलाल अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत मिलेगी। पार्किंग और रुकने की व्यवस्था हो जाने से परिसर में लगने वाली भीड़ भी काफी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
rest house and multi-story parking built near BHU hospital for 2,000 attendants learn about planning
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में अस्पतालों के विवादों और आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त कमेटी बनाने का फैसला हुआ। एक ट्रॉमा सेंटर गवर्निंग बॉडी बनाने पर भी सहमति बनी। गवर्निंग बॉडी विवादों का निपटारा करेगी। वहीं, मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत देते हुए सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विश्राम गृह बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें दो हजार लोग एक साथ रुक सकेंगे। इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरी ओर बीएचयू अस्पताल के आसपास एक मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। इससे इमरजेंसी और ओपीडी तक पहुंचने की अवधि घट जाएगी क्योंकि अस्पताल परिसर में सड़क पर बेतरतीब गाड़ियों के खड़ी करने के चलते बेवजह जाम लग जाता है। ऐ
विज्ञापन


से में पार्किंग बन गई तो ये समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधाओं के लिए प्रस्तावित कई मामलों की समीक्षा के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। अस्पताल में छात्रों के इलाज के समय को बढ़ाने की भी बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद दो सदस्यों के भी पद को मिली वैधता
ईसी की बैठक में कई ऐसे भी सदस्य थे जिनकी नियुक्तियों पर भी ईसी की मुहर नहीं लगी थी। उनकी भी नियुक्तियां इसी बैठक में वैध की गईं। इसमें रेक्टर पद पर विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार और रजिस्ट्रार पद पर प्रो. अरुण सिंह की नियुक्ति शामिल है।

इन सदस्यों की रही मौजूदगी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, मेयर अशोक कुमार तिवारी और भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. बेचन लाल, प्रो. यूपी शाही, प्रो. ओम प्रकाश भारतीय और प्रो. श्वेता प्रसाद सदस्य के साथ ही रेक्टर प्रो. संजय कुमार और सचिव के तौर पर प्रो. अरुण सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed