फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Responsibility entrusted to RO to make voting aware

मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आरओ को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 28 Jan 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Responsibility entrusted to RO to make voting aware
चुनाव आयोग लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहा है, इसे देखते हुए जिला प्रशासन वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों के 120 बूथों को चिन्हित किया है, जहां पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कम वोटिंग हुई थी। इन बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर से आठों विधानसभा के आरओ को निर्देश दिया गया है। इनमें पिंडरा के आरओ एसडीएम पिंडरा राजीव कुमार राय, अजगरा के आरओ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार सिंह, शिवपुर के आरओ एसडीएम सदर नंद किशोर कलाल, रोहनिया के आरओ एसीएम द्वितीय डॉक्टर पुष्पेंद्र पटेल, उत्तरी के आरओ एसीएम चतुर्थ अंशिका दीक्षित, दक्षिणी के आरओ एसीएम तृतीय गिरीश कुमार, कैंट के आरओ एसीएम प्रथम सुरेंद्र बहादुर सिंह, सेवापुरी के आरओ एसडीएम राजातालाब उदय भान सिंह शामिल हैं। जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed