{"_id":"6647073cd768037dc703e30b","slug":"resional-sport-officer-took-action-absent-trainers-salary-banned-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गैरहाजिर प्रशिक्षकों के एक दिन के वेतन पर रोक, आरएसओ ने की कार्रवाई; खिलाड़ियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गैरहाजिर प्रशिक्षकों के एक दिन के वेतन पर रोक, आरएसओ ने की कार्रवाई; खिलाड़ियों से की मुलाकात
Fri, 17 May 2024 12:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 12:59 PM IST
सार
Varanasi News: कोच के गैरहाजिरर होने का खुलासा तब हुआ जब स्टेडियम पहुंचे आरएसओ ने देखा की कई खिलाड़ी खेलने के बजाय इधर उधर घूम रहे हैं। पूछने पर पता चला कि प्रशिक्षक नहीं आए हैं। इस पर उन्होंने पूछताछ कि तो पता चला कोच खेल मैदान पर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे आरएसओ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) आरपी सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा व लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात की। जानकारी मिली कि तीन खेलों के प्रशिक्षक स्टेडियम नहीं आते हैं। इस पर आरएसओ ने तीनों प्रशिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के खेल निदेशालय ने खेलों का बढ़ावा देने के लिए 10 अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक नियुक्त किए हैं। आरएसओ आरपी सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खिलाड़ी कोच के गैरमौजूदगी की शिकायत कर रहे थे। इसकी जांच करने के लिए वे गुरुवार सुबह स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्टेडियम में कबड्डी की कोच गैरमौजूद थी जबकि लालपुर स्टेडियम में हॉकी और फुटबाल के प्रशिक्षक मौजूद नहीं थे। इसपर उन्होंने प्रशिक्षकों के एक दिन का वेतन रोकने को कहा।
विज्ञापन