Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Resident doctors at BHU hospital express concern over security in Varanasi

IMS BHU: बीएचयू अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने सुरक्षा पर जताई चिंता, बोले- इस माहौल में काम करना ठीक नहीं

Sat, 08 Nov 2025 04:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 04:54 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुरक्षा पर चिंता जताई है। इसे लेकर कुलपति को पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि आईएमएस निदेशक और अस्पताल के एमएस भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Resident doctors at BHU hospital express concern over security in Varanasi
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल में काम करने के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि आए दिन मरीजों की सेवा करते रहने के दौरान दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी आईएमएस निदेशक और बीएचयू अस्पताल के एमएस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुलपति को लिखे पत्र में डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कुलपति को जो पत्र भेजा गया है उसमें बताया गया है कि इस स्थिति में काम करना मुश्किल होगा। चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई और किसी डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार हुआ तो सेवाएं बंद कर देंगे। कुलपति को लिखे पत्र में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने पत्र मे कहा कि वर्तमान परिस्थिति में काम करने में डर लगता है।
विज्ञापन

 
सर सुंदरलाल अस्पताल (एसएसएच) और संबद्ध आईएमएस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बदतर होती जा रही है। अब तक कई बार आइएमएस निदेशक और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को बार-बार लिखित रूप से सूचित करने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

दबाव में काम कर रहे हैं रेजिडेंट डॉक्टर

कुलपति को लिखे पत्र में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर गौरव सहित अन्य डॉक्टर्स की ओर से यह कहा गया है कि 
रेजिडेंट डॉक्टर भारी दबाव में, दिन-रात निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। इनके खिलाफ मौखिक दुर्व्यवहार और शारीरिक हमले की कई घटनाएं हुई हैं। सितंबर 2024 में हुए पिछले हड़ताल के बाद से स्थिति और बिगड़ गई है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार हुआ था। इस घटना के बाद ठोस कार्रवाई के आश्वासन और सुधार के वादों के बावजूद, सुरक्षा ढांचा बेहद अपर्याप्त बना हुआ है। बार-बार वादे किए गए, फिर भी उनमें से किसी को भी प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया।
 
ये रखी हैं मांगे

  • वार्डों और आपातकालीन क्षेत्रों में सुरक्षा अलार्म सिस्टम की स्थापना की जानी चाहिए।
  • वार्डों और आईसीयू (विशेषकर एसएसएच आईसीयू) के लिए बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल की व्यवस्था।
  • मरीजों के परिचारकों और आगंतुकों के लिए लटकते प्रवेश पास प्रणाली लागू करना।
  • सुरक्षा गार्डों की संख्या में वृद्धि करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed