फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Reservation list released for three-tier panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रधानों की 243 सीटों पर कोई भी आजमा सकता है भाग्य, आपत्ति के लिए 8 मार्च तक का समय 

Tue, 02 Mar 2021 10:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 02 Mar 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Reservation list released for three-tier panchayat elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वाराणसी जिले में ग्राम प्रधान की 694 सीट, क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक) प्रमुख की आठ सीट, जिला पंचायत सदस्यों के 40 सीट के लिए आरक्षण सूची मंगलवार की शाम जारी की गई। इसी के साथ प्रधान पद के लिए 243 सीटों पर कोई भी अपना भाग्य आजमा सकता है। प्रधानों की 694 सीटों में से 451 आरक्षित और 243 अनारक्षित हैं। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम कौशलराज शर्मा के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची बुधवार को जारी की जाएगी। जारी सीटों के आरक्षण पर आपत्ति के लिए आठ मार्च तक का समय दिया गया है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय और डीएम कार्यालय में आपत्ति कर सकते हैं। इन आपत्तियों को नौ मार्च को डीपीआरओ कार्यालय में एकत्र किया जाएगा। 10 से 12 मार्च इन आपत्तियों का निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


गांव और वार्ड वार तय सीटों का आरक्षण निर्धारित किया गया है। शासनादेश के तहत सभी वर्गों की भागीदारी की गई है। जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों में से 24 सीटें आरक्षित हैं। जबकि 16 सीटें अनारक्षित हैं। सेवापुरी, आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ की चार सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Reservation list released for three-tier panchayat elections
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। पिछड़ा वर्ग की महिलाएं महिला सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं। ब्लाक प्रमुख की तीन सीट पर पिछड़ा, तीन पर सामान्य वर्ग की दावेदारी होगी। इसके अलावा एक सीट पर महिला व एक सीट अनुसूचित जाति को दिया गया है। 

एक नजर में प्रधान की सीटों का आरक्षण 
अनुसूचित जनजाति महिला - 8
अनुसूचित जनजाति - 11
अनुसूचित जाति महिला - 43
अनुसूचित जाति - 81
पिछड़ा वर्ग महिला - 66
पिछड़ा वर्ग - 126
महिला - 116
अनारक्षित  - 243
कुल योग = 694
 

40 जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की अंतिम सूची 
वर्ग सीट पंचायतों के नाम 
अनुसूचित जाति महिला - 3
चिरईगांव चार, चिरईगांव एक, बड़ागांव तीन  
अनुसूचित जाति - 4
काशी विद्यापीठ दो, पिंडरा एक, चोलापुर एक, सेवापुरी एक 
पिछड़ा वर्ग महिला - 4
काशी विद्यापीठ चार, काशी विद्यापीठ तीन, आराजीलाइन सात, सेवापुरी चार, 
पिछड़ा वर्ग - 6
सेवापुरी दो, हरहुआ चार, चिरईगांव दो, काशी विद्यापीठ एक, हरहुआ तीन, चिरईगांव तीन,  
महिला - 7 
आराजीलाइन एक, चोलापुर तीन, पिंडरा चार, हरहुआ एक, पिंडरा तीन, आराजीलाइन दो, चोलापुर दो 
अनारक्षित  16
पिंडरा दो, बड़ागांव दो, हरहुआ दो, बड़ागांव एक, चोलापुर पांच, सेवापुरी पांच, आराजीलाइन छह, बड़ागांव चार, बड़ागांव पांच, चोलापुर चार, आराजीलाइन तीन, चार, पांच, पिंडरा पांच, सेवापुरी तीन 

आठ क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) का आरक्षण की अंतिम सूची 
वर्ग सीट ब्लॉक का नाम 
अनुसूचित जाति महिला - 1 - हरहुआ 
पिछड़ा वर्ग महिला - - 1 - काशी विद्यापीठ 
पिछड़ा वर्ग - 2 - पिंडरा और सेवापुरी 
महिला -  2 - आराजीलाइन 
अनारक्षित - 3 - चिरईगांव, बड़ागांव, चोलापुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed