फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research will be done in BHU to make diabetes medicine affordable

पोर्टल पर अपलोड होगी पंजीकृत अस्पतालों की सूची

Fri, 18 Feb 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Research will be done in BHU to make diabetes medicine affordable
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में पंजीकृत अस्पतालों की सूची विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराई जाएगी। इसके पीछे विभाग का उद्देश्य यह है कि लोग पंजीकृत अस्पतालों में ही अपना इलाज कराएं। जिलाधिकारी ने लोगों से राजकीय अस्पतालों, पंजीकृत अस्पतालों में इलाज कराने की अपील के साथ ही कहा कि बगैर पंजीकरण के अस्पताल चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 563 चिकित्सा प्रतिष्ठान पंजीकृत हैं, इसमें शहरी क्षेत्र में 414 और ग्रामीण क्षेत्र के 159 शामिल हैं। पंजीकृत चिकित्सा प्रतिष्ठानों में कल्सटेंशन चैम्बर 27, डे-केयर 1, डेंटल यूनिट 6, डायग्नेस्टिक क्लीनिक 17, आई केयर सेंटर 2, फर्टीलिटी बैंक1, हॉस्पिटल 240, आईवीएफ सेंटर 1, मैटर्निटीहोम 12, मेडिकल क्लीनिक 98, मदर एवं चाइल्ड हास्पिटल 1, नर्सिंग होम 42, पैथालॉजी लैब 85 और प्राइवेट प्रैक्टीशनर 24 है। सीएमओ डॉ.संदीप चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में तो नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है, इसके बाद भी यदि कोई निजी अस्पताल में जांच, उपचार कराना चाहता है तो उन्हें पंजीकृत अस्पतालों में जाना चाहिए। इससे पहले पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी भी करनी चाहिए।
विज्ञापन

तीन महिला अस्पतालों को मिला कायाकल्प अवार्ड
वाराणसी। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा को वर्ष 2021-22 का कायाकल्प अवार्ड मिला है। तीनों अस्पतालों ने कायाकल्प अवार्ड के सभी मानकों में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शशिकांत उपाध्याय, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी समेत अन्य लोगों ने सराहना की है। सीएमओ ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय को 80.93 प्रतिशत अंक, जिला महिला चिकित्सालय को 74.17 प्रतिशत अंक एवं एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय को 73.57 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। शासन की ओर से कायाकल्प अवार्ड के साथ चिकित्सालयों को तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित की जाएगी, जिससे चिकित्सालय में चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। जिला महिला चिकित्सालय को पहली बार कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय को चौथी बार और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय को छठीं बार कायाकल्प अवार्ड हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed