{"_id":"63c5ab67d9ef05366f5dd8ee","slug":"research-students-reached-vice-chancellor-s-residence-with-mess-food-varanasi-news-vns694080174-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मेस का खाना लेकर कुलपति आवास पहुंची शोध छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मेस का खाना लेकर कुलपति आवास पहुंची शोध छात्राएं
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं सोमवार की रात हॉस्टल से मेस का खाना लेकर कुलपति आवास का घेराव करने पहुंच गईं। आवास के बाहर नारेबाजी कर कुलपति से मिलने पर अड़ी रही। आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से हॉस्टल के मेस में खराब खाना दिया जा रहा है। एडमिन वार्डन से शिकायत करने पर हॉस्टल से निकाले जाने की धमकी भी दी जा रही है।
परिसर में शोध छात्राओं के लिए कुंदन देवी गर्ल्स हॉस्टल के बगल में न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल बनवाया गया है। विभिन्न विभागों की शोध छात्राएं यहां रह रही हैं। सोमवार की रात करीब दस बजे हॉस्टल से निकलकर छात्राएं कुलपति आवास पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्राएं कुलपति से मिलने की मांग पर अड़ी रहीं। छात्राओं ने कहना है कि पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल के मेस में जो खाना दिया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस वजह से कई छात्राओं की तबीयत भी बिगड़ गई है। एडमिन वार्डन से जब इसकी शिकायत की जाती है तो हॉस्टल से निकाल देने की धमकी दी जाती है।
000
नहीं मिलती वाईफाई की सुविधा, हॉस्टल में रहती है गंदगी
कुलपति आवास पर धरने पर बैठीं छात्राओं ने बताया कि केवल मेस में खराब खाना ही नहीं और भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। करीब सात महीने से छात्राएं रह रही हैं लेकिन वाईफाई की सुविधा नहीं मिल रही। जबकि इस हास्टल की फीस 20 हजार रुपये सालाना ली जाती है। इसके अलावा एक ही मेस है, जिस पर 200 से 250 छात्राओं का खाना दिया जाता है।