Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Requirement for farmer registration for paddy sales abolished

Varanasi News: धान की बिक्री के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म

Wed, 11 Nov 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Requirement for farmer registration for paddy sales abolished
फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पंजीकरण नहीं करा पा रहे किसानों को राहत मिली है। शासन ने धान खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

अब किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी पंजीकरण कराकर सरकारी केंद्रों पर धान बेच सकेंगे। जिले में धान खरीद के लिए 36 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इसके लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम के केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक धान की खरीद होनी है।
विज्ञापन

हालांकि, खरीद अवधि शुरू होने के नौ दिन बाद भी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। बारिश के कारण धान की कटाई प्रभावित होने से अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पहले इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री भी जरूरी कर दी गई थी।
इससे उन किसानों को परेशानी हो रही थी, जिनकी फार्मर आईडी नहीं बन पाई थी। किसी का अंगूठा काम नहीं कर रहा था तो किसी का पंजीकरण अन्य कारणों से अधूरा था। इससे बड़ी संख्या में किसानों के सरकारी केंद्रों पर धान बेचने से वंचित रहने की आशंका थी। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने नियम में बदलाव किया है।
उप निदेशक कृषि डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि पंजीकरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर भी किसान धान बिक्री के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
इस बार कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए बैंक पासबुक, खतौनी, आधार नंबर और बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

धान बिक्री, पंजीकरण और क्रय केंद्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान अपनी शिकायत और समस्या दर्ज कराने के लिए 9140777548 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed