फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Republic Day Flag hoisting in Kashi participated in Police Line parade Made painting said Jai Hind

गणतंत्र दिवस : बनारस में ध्वजारोहण..., पुलिस लाइन परेड में शामिल हुईं 12 टोलियां; पेंटिंग बनाकर बोले- जय हिन्द

Sun, 26 Jan 2025 11:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 11:47 AM IST
सार

काशी नगरी रविवार को राष्ट्र और धर्म भक्ति में सराबोर रही। एक ओर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर जय हिन्द की गूंज होती रही तो दूसरी ओर बाबा विश्वनाथ का पूजन और गंगा आरती में भी भक्त रमे दिखे। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में विभिन्न आयोजन हुए।

विज्ञापन
Republic Day Flag hoisting in Kashi participated in Police Line parade Made painting said Jai Hind
बनारस में गणतंत्र दिवस की रही धूम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट समेत सभी विभागों, विद्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। वहीं, पुलिस लाइन होने वाली परेड में 12 टोलियां शामिल हुईं। 

विज्ञापन


इनमें पीएसी की दो, सीआरपीएफ की एक, होमगार्ड की दो, एनसीसी की दो, महिला पुलिस की एक, ट्रैफिक पुलिस की एक और सिविल पुलिस की तीन टोलियां रहीं। इसके अलावा मोटरसाइकिल, फायर, रेडियो, डॉग स्क्वाड, घुड़सवार पुलिस, एसओजी और पीआरवी के दस्ते शामिल हुए।
विज्ञापन


नगर निगम ने अपने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, वीडीए में ध्वजारोहण के बाद काव्य पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगातट पर 51 दीप जलाकर किया शहीदों को नमन

Republic Day Flag hoisting in Kashi participated in Police Line parade Made painting said Jai Hind
कैंट रेलवे स्टेशन को लाइटिंग कर सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला

मां गंगा निषाद राज सेवा समिति की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मां भारती के चरणों में 51 दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद निषाद गुरु व हरिश्चंद्र केवट के नेतृत्व में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर 51 दीप जलाए। शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सतीश ने बनाई 1 मिमी में तिरंगे की पेंटिंग
बीएचयू में दृश्य कला संकाय के पूर्व छात्र सतीश पटेल ने 15 सेकेंड में भारत के राष्ट्रीय ध्वज की जलरंग से पेपर पर 1 मिमी की पेंटिंग बनाई है। उनका दावा यह है कि तिरंगे की सबसे छोटी पेंटिंग है। राजातालाब क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी सतीश पटेल ने पहले 3×5 मिमी में भगवान जगन्नाथ और 7×5 मिमी में महामना मदन मोहन मालवीय समेत चार सबसे छोटी पेंटिंग बनाई थी। अब पांचवीं पेंटिंग बनाई है। सतीश को राज्य ललित कला अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। 

छायाचित्रों में दिखीं यातनाएं

Republic Day Flag hoisting in Kashi participated in Police Line parade Made painting said Jai Hind
वाराणसी सिटी स्टेशन पर दिखी आकर्षकता। - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अंडमान निकोबार सेल्युलर जेल पर आधारित दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय में लगाई गई। इसमें कैदियों पर यातनाओं को दर्शाया गया। 

निकली तिरंगा यात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रामीण इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जंसा स्थित इंटर कॉलेज से तिरंगा लिए छात्र भारत मात के जयघोष के साथ बढ़े। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राजमंगल सिंह, विनय पांडेय, प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह, अभय कुमार पांडे, संतोष सिंह, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। 

इतिहास की मिल रही जानकारी
संपूर्णानंद संस्कृत विवि के पुरातत्व संग्रहालय में सेल्युलर जेल पर आधारित दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। चित्रों के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास के बारे में जानकारी मिल रही है। दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन साक्षी बनारस ने किया। 

विश्वनाथ धाम में हुआ ध्वजारोहण

Republic Day Flag hoisting in Kashi participated in Police Line parade Made painting said Jai Hind
काशी विश्वनाथ धाम में देशभक्ति की शपथ लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह आठ बजे प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण, नायब तहसीलदार मिनी. एल. शेखर एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के समस्त कार्मिकों ने उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, शांति, प्रगति और समग्र विश्व कल्याण की कामना की गई। अधिकारियों और कार्मिकों ने संकल्प लिया कि वे देश की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से देश में सुख-समृद्धि की दिशा में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed