{"_id":"5e8f5fd28ebc3e6fa571de83","slug":"reports-of-relatives-of-all-patients-including-bajardiha-were-negative-a-total-of-80-samples-were-taken-from-four-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरडीहा समेत सभी मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव, चार जगहों से लिए गए थे कुल 80 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरडीहा समेत सभी मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव, चार जगहों से लिए गए थे कुल 80 सैंपल
Thu, 09 Apr 2020 11:41 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बजरडीहा निवासी महिला के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके साथ ही जिले के सभी संक्रमित मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सभी के परिजनों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। इसके पहले ही लोहता, गंगापुर और मदनपुरा में संक्रमित मिलने वालों के परिजनों सैंपल निगेटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में मदनपुरा से दो, गंगापुर दो, लोहता और बजरडीहा में एक-एक संक्रमित मरीज इस समय दीनदयाल अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजो के घर के आस-पास हाइपोक्लोराइट के छिड़काव के साथ ही संक्रमित मरीजों के परिजनों को कोरोना से बचाव और इससे सावधानी बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि चारो जगहों से कुल 80 लोगो के सैंपल लिए गए थे। जिसमें लोहता-मदनपुरा से 41 और गंगापुर-बजरडीहा से 39 सैंपल थे। अब सभी निगेटिव आ चुके है। विभाग की टीम परिजनों की सेहत पर नजर बनाए है।
विज्ञापन