फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Reporting for 10,000 new students at BHU on September 3 and 5 in Varanasi

बीएचयू: 10 हजार नए छात्रों की 3 व 5 सितंबर को रिपोर्टिंग, सबसे ज्यादा 23 विभागों के छात्रों को करनी है रिपोर्ट

Mon, 24 Aug 2026 02:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 24 Aug 2026 02:26 PM IST
सार

बीएचयू में 10 हजार नए छात्रों की तीन और पांच सितंबर को रिपोर्टिंग के लिए बुलाया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 23 विभागों के अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करनी है।  
 

विज्ञापन
Reporting for 10,000 new students at BHU on September 3 and 5 in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 10 हजार यूजी अभ्यर्थियों को तीन और पांच सितंबर को 11 जगहों पर रिपोर्टिंग के लिए बुलाया गया है। हर आवेदक के पास रिपोर्टिंग के लिए सुबह 10 से शाम चार बजे तक का समय होगा। इस तय समय के बीच ही बीच सभी को पहुंचना अनिवार्य है। सबसे ज्यादा 23 विभागों के आवेदकों को कला संकाय स्थित प्रेमचंद सभागार रिपोर्ट करना होगा। वहीं, एमएमवी में इन विभागों की छात्राओं को यू-5 हॉल में रिपोर्टिंग करनी होगी। संबद्ध कॉलेजों की रिपोर्टिंग उनके कॉलेज में ही होगी। 

विज्ञापन


बीपीए और बीएफए के प्रवेशार्थी पांच सितंबर को पहुंचेंगे
पहले चरण की काउंसिलिंग में प्रवेश पाने वाले छात्रों को तीन सितंबर को रिपोर्ट करना होगा। इसमें एफएमसी, एमएमवी, आरजीएससी, एएमपीजी, डीएवी, वीकेएम और वीसीडब्ल्यू में प्रवेश पाने वाले शामिल हैं। दूसरे, तीसरे, चौथे और स्पॉट राउंड के छात्रों को पांच सितंबर को आना है। वहीं, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) के छात्रों को भी पांच सितंबर को ही रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को अपने आवंटित संकाय या कॉलेज के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

   
शास्त्री का एसवीडीवी और बीटेक का कृषि विज्ञान में
बीए कला (ऑनर्स) के छात्रों को प्रेमचंद सभागार, बीकॉम और बीकॉम-एफएमएम के लिए वाणिज्य संकाय, बीएससी (गणित और जीव विज्ञान समूह) के छात्रों को विज्ञान संकाय के डीएसटी-सीआईएमएस की पहली मंजिल पर रिपोर्ट करना होगा। सामाजिक विज्ञान संकाय के छह विभागों के लिए संकाय में ही रिपोर्टिंग होगी। शास्त्री के लिए संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, बीवोक में दक्षिणी परिसर के एडमिन भवन, बीटेक फूड और डेयरी टेक्नोलॉजी के लिए कृषि विज्ञान संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा संबद्ध कॉलेज जैसे आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट के लिए उनके संबंधित कॉलेज सभागार या हॉल में व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed