फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Report of robbery of one and a half million and diamond rings shot, stirred up

गोली मारकर डेढ़ करोड़ और हीरे की अंगूठी लूटने की दी सूचना, मचा हड़कंप

Thu, 06 Feb 2020 01:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 06 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Report of robbery of one and a half million and diamond rings shot, stirred up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोहनिया के भदवर में गोली मारकर डेढ़ करोड़ रुपये और हीरे की अंगूठी लूटने की सूचना मिलने पर मंगलवार की रात रोहनिया थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस भदवर पहुंची तो जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी, वह स्विच ऑफ बताने लगा। पुलिस के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी, उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रोहनिया इंस्पेक्टर को फोनकर सूचना दी गई कि भदवर में गोली मारकर नकदी और अंगुठी लूट ली गई है। फोन करने वाले ने खुद को सगहट निवासी भाईलाल प्रधानमंत्री बताया। इसके आधार पर रोहनिया थाने की पुलिस भदवर पहुंची और बाईपास पर काफी देर तक सूचना देने वाले की खोजबीन की गई। इसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल किया गया तो वह स्विच ऑफ बताने लगा। इस संबंध में रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी, सर्विलांस की मदद से उससे संबंधित व्यक्ति की तस्दीक कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed