{"_id":"5a16f6694f1c1bd0408b87f7","slug":"report-against-national-president-of-ulama-council","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
आमिर रशादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी, उनके भतीजे हसन अम्मार और उसके घर वालों के खिलाफ शहर कोतवाली में हत्या और लाश गायब कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी हामिद संजरी ने बुधवार को लिखाई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
वर्तमान समय में हामिद नई दिल्ली के ओखला, शाहीनबाग में परिवार सहित रहते हैं। हामिद संजरी के मुताबिक उनकी साली फौजिया की शादी उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी के भतीजे हसन अम्मार से हुई थी।
शादी के बाद से ही यह लोग फौजिया को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार फौजिया ने इसकी शिकायत की तो परिजनों ने ससुरालियों से बात की। लेकिन मामला घरेलू होने की वजह से शांत हो गया।
विज्ञापन
फौजिया के घर वालों के इसी सीधेपन का फायदा उठाते हुए पिछले महीने नौ अक्तूबर को आमिर रशादी, हसन अम्मार और उसके घर वालों ने फौजिया की हत्या कर लाश को गायब कर दिया।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही
fir
हामिद संजरी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर वे जब फौजिया के घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं मिली, ना ही उसका कोई पता ठिकाना लग रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपीगण ने फौजिया की हत्या कर लाश कहीं गायब कर सबूत नष्ट कर दिया है। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
इस संबंध में आमिर रशादी ने कहा कि हसन अम्मार मेरे बड़े भाई अम्मार का बेटा है। अम्मार और हमारा परिवार 25 वर्ष से अलग है। फौजिया की मौत करेंट लगने से उसकी ससुराल में हुई थी।
दूसरे दिन उसकी मिट्टी हुई। उसकी मिट्टी में उसके सभी भाई और मां के अलावा आरोप लगाने वाला मृतका का छोटा बहनोई हामिद संजरी भी शामिल था।
मृतका के भाई ने ही जनाजे की नमाज पढ़ाई थी। हामिद संजरी राष्ट्रीय उलमा कौंसिल में जिला सचिव के पद पर था। पार्टी के प्रति गतिविधि अच्छी नहीं होने के कारण निकाल दिया गया था। इसके कारण मुझे और पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच है।