{"_id":"6082e14dc23cc76d1d0b8057","slug":"relief-news-oxygen-shortage-will-end-first-batch-reaches-banaras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत भर खबर : खत्म होगी आक्सीजन की किल्लत, पहली खेप बनारस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भर खबर : खत्म होगी आक्सीजन की किल्लत, पहली खेप बनारस पहुंची
Fri, 23 Apr 2021 08:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 23 Apr 2021 08:31 PM IST
सार
निजी अस्पतालों में आक्सीजन खत्म होने से मची थी अफरातफरी, बोकारों से देर रात एक टैंकर लिक्विड आक्सीजन रामनगर प्लांट पर पहुंचा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वाराणसी में मची आक्सीजन की किल्लत काफी हद तक खत्म हो गई है। आक्सीजन एक्सप्रेस पहुंचने के बाद ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे शहर को जल्द ही राहत मिल जाएगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पहल पर बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट से एक टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन की पहली खेप बृहस्पतिवार देर रात वाराणसी के रामनगर पहुंची। वहीं रात से ही कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की खेप में कोई बाधा नहीं आए, इसके लिए डीएम के साथ ही पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश भी फोर्स के साथ ऑक्सीजन टैंकर की निगरानी में लगे रहे। बीच रास्ते में संबंधित थानों की पुलिस ऑक्सीजन टैंकर को पास कराने में लगी रही। यही वजह रहा कि 12 घंटे में ही ऑक्सीजन टैंकर बोकारो से वाराणसी पहुंच सका। रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मेडिटेक प्लांट बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बंद हो जाने के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई थम गई थी।
विज्ञापन
इसके चलते कोविड अस्पतालों में हाहाकार मच गया था। कुछ अस्पताल में तो मरीजों को बाहर तक निकाल दिया गया था। संकट की इस घड़ी को दूर करने के लिए डीएम कौशल राज शर्मा ने कमान संभाली और ऑक्सीजन की किल्लत को काफी हद तक दूर किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक कोविड मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलना शुरू हो गई है। वेटिंग में लगे मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड मुहैया कराया जा रहा है।