फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief from heat caused by late night winds

आसमान में बादलों की दस्तक, हवाओं के बदले रुख से गर्मी से मिली राहत

Fri, 21 Aug 2020 10:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Aug 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat caused by late night winds
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार की शाम से शुरू हुई तेज पुरवा हवाओं का दौर देर रात तक जारी रहा। सुबह में साढ़े पांच बजे तक हवाओं की गति जहां सात किलोमीटर प्रति घंटे थी, तो वहीं पर साढ़े 11 बजे रात में बढ़कर 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गईं। शुक्रवार को सुबह मौसम कुछ सुहाना बना है लेकिन तेज धूप है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हवाओं में नमी सुबह के समय 67 फीसद और रात में 82 फीसद रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात के वक्त घने काले बादल भी आसमान में मंडराते रहे थे, लेकिन धरातल गर्म होने से वर्षा नहीं हो सकी। बारिश भले ही न हुई हो मगर रात में लोगों ने अपनी छतों व खिड़कियों से कश्मीर जैसी हवाओं का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


हालांकि कई इलाकों के तेज हवा के कारण बिजली चली गई, इस कारण भी लोग अपने छतों पर थे। मौसम विज्ञानियों व मौसम आंकड़ों के अनुसार रात के दौरान बादलों की ऊंचाई लगभग 600 से 1000 मीटर तक रही। इसके पहले गुरुवार दिन के धूप ने लोगों को खूब छकाया। हालांकि हल्की फुल्की हवा दिन में चल रही थी, मगर गर्मी में कोई राहत नहीं मिली इससे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोपहर में तीन बजे के बाद आसमान बिल्कुल साफ भी हुआ, मगर उसके पहले और बाद में बादलों का पहरा दिखा। बहरहाल ये हवाएं काफी राहत और ठंड देने वाली थी, जिससे रात में लोगों को अपने कमरे के कूलर और एसी बंद करने पड़े।


तापमान की बात करें तो भोर में साढ़े पांच बजे और रात में साढ़े 11 बजे यह एक समान 28.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।  पिछले चार दिनों से आसमान में बादलों और सूर्यदेव के बीच चल रही आंख मिचौली के कारण गर्मी से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। सुबह सूर्योदय के साथ निकली धूप का प्रभाव बढऩे के साथ ही गर्मी का प्रभाव बढऩा शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed