{"_id":"5fdb34bf8ebc3e3c85395830","slug":"relief-from-constant-melting-and-cold-sun-after-several-days-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लगातार गलन और ठंड से मिली राहत, कई दिनों बाद निकली खिलखिलाती धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लगातार गलन और ठंड से मिली राहत, कई दिनों बाद निकली खिलखिलाती धूप
Thu, 17 Dec 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Dec 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में तीन दिन धूप न निकलने के बाद लोगों गुरुवार को राहत की सांस ली है। क्योंकि आज धूप खिलखिलाती हुई निकली है। इससे पहले ठंड और गलन ने लोगों को कंपा दिया था। मंगलवार में आधी रात के बाद बारिश से गलन और ज्यादा बढ़ गई थी। आज निकली धूप में गर्मी है, लेकिन हवा ने ठंड बरकरार रखी है।
विज्ञापन
बुधवार को भी दिन में धूप नहीं हुई और गलन भी अधिक रही। कभी नम पछुआ हवा तो कभी बूंदाबांदी। पिछले कई दिनों तक इस तरह का मौसम लगातार बना रहा था। पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही मौसम का मिजाज भी तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को आधी रात बाद नम हवाओं के साथ तेज बारिश होने से गलन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। बुधवार को भी दिन में धूप नहीं निकली इस वजह से महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इधर मौसम विभाग ने छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है, जबकि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को 14.8 डिग्री की तुलना में 13 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही बारिश हो रही है।