फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Release fourty crores for Trade facility centre

ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के लिए जारी हुए 40 करोड़

Thu, 18 Dec 2014 01:49 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
Release fourty crores for Trade facility centre

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में तैयार हो रहे ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के लिए लगभग 40 करोड़ रुपए जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

इसके तहत हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा लालपुर के सीपीडब्ल्यूडी के भूखंड पर जल्द ही कार्य शुरू होगा। निदेशक विकास आयुक्त हैंडलूम आदि नारायण ने बुधवार को होटल रामाडा में हिंद टेक्स के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि इसकी पुष्टि की।
मौका था पूर्वांचल निर्यातक संघ (यूपीया) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिंदटेक्स 2014 बायर्स सेलर्स मीट का।
आदि नारायण ने कहा कि हस्तशिल्प को तराशने व उसे अत्याधुनिक तकनीक से युक्त करने के उद्देश्य से काशी में जल्द ही डिजाइनिंग स्टूडियो व डिजाइनिंग बैंक की स्थापना निफ्ट के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन

 स्टूडियो में नए-नए डिजाइनों का निर्माण व नई तकनीक का प्रयोग होगा वहीं, बैंक में विभिन्न तरह की डिजाइनें सुरक्षित रखी जाएगी। विशिष्ट अतिथि विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि हिंद टैक्स पंरपरा व आधुनिकता का संगम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल निर्यातक संघ के अध्यक्ष अमिताभ ने बताया कि इस बार 15 विदेशी व 51 देशी खरीदार इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। इसमें लाइव लूम का भी प्रदर्शन किया गया है।
हिंद टेक्स कमेटी के चेययरमैन राजीव अग्रवाल व सचिव दीपरतन अग्रवाल ने बताया कि इस बार हैंगर में 50 स्टाल लगे हैं। इस अवसर पर हिंद टेक्स 2014 की डायरेक्ट्री का विमोचन हुआ।
 इस मौके पर अशोक गुप्ता, नवीन कपूर, रईस अहमद, विजय कपूर, मुकुंद अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल मौजूद रहे। उध्ार, हस्तशिल्प वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को होटल रामाडा में हिंद टैक्स की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया।
इस दौरान रैंप पर मॉडलों ने बनारसी वस्त्रों में कैटवाक किया। इसमें सोरियल सिस्टम प्रा लि के अमिताभ सिंह, नटराज आर्ट्स के अनुराग कपूर, जीएन ब्रदर्स के मुकुंद अग्रवाल व फैब्रिको के मुकेश अग्रवाल के निर्देशन में बनी शिफान, जार्जेट, इवनिंग गाउन, वन शोल्डर गाउन, प्रिंस गाउन की आकर्षक शृंखला का पांच चक्रों में प्रदर्शन किया गया।

फैशन शो के दौरान काशी निर्मित परिधान पहनकर शो स्टापर मिस इंडिया गेल डिसिल्वा भी रैंप पर उतरीं। ग्लैडरेट्स फैशन वीक की मॉडल खुशबू कनकन सहित देश विदेश की 12 मॉडलों ने फैशन शो में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed